विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2025

हे बेबी की 'एंजेल' हुई 21 साल की ब्यूटीफुल गर्ल, दोस्तों के साथ करती दिखीं पार्टी, फोटो देख बोलेंगे- सुपर मॉडल लुक

'हे बेबी' के 18 साल बाद जुआना की तस्वीर इंटरनेट पर फिर से सामने आई हैं, जिसे देख उनके फैंस इमोशनल भी हो रहे हैं और खुश भी. जुआना अपने क्यूट डिंपल के साथ बिलकुल छोटी प्रीति जिंटा लग रही हैं.

हे बेबी की 'एंजेल' हुई 21 साल की ब्यूटीफुल गर्ल, दोस्तों के साथ करती दिखीं पार्टी, फोटो देख बोलेंगे- सुपर मॉडल लुक
हे बेबी की बच्ची अब है टॉल, यंग और ब्यूटीफुल गर्ल
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान स्टारर साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म Heyy Babyy ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. हे बेबी ने जहां खूब हंसाया तो वहीं कई जगहों पर इमोशनल भी किया. साजिद खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अमेरिकी फिल्म थ्री मैन एंड ए बेबी पर आधारित थी और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. तीनों लीड एक्टर्स के अलावा फिल्म में एक प्यारी सी बच्ची भी थी, जिसने सारी लाइमलाइट लूट ली थी. फिल्म में क्यूट एंजेल का किरदार प्यारी सी जुआना सांघवी ने निभाया था. फिल्म के 18 साल बाद, जुआना की तस्वीरें इंटरनेट पर फिर से सामने आई हैं, जिसे देख उनके फैंस इमोशनल भी हो रहे हैं और खुश भी.

क्यूट सी जुआना ने फिल्म हे बेबी से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता था, बल्कि फिल्म के सितारे भी उनसे काफी प्रभावित थे. जनवरी 2022 में फरदीन खान ने हे बेबी से एक बीटीएस फोटो शेयर की थी. ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि छोटी जुआना के साथ सीन करने के लिए उन्होंने स्मोकिंग करना छोड़ दिया था. फिल्म की रिलीज के बाद जुआना की क्यूटनेस पर दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स भी फिदा हो गए थे. बहुत से लोगों का मानना है कि फिल्म में एंजेल ने तीनों स्टार्स की लाइमलाइट लूट ली.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

हाल में जुआना के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरल हुईं. अब 21 साल की हो चुकी जुआना को इन तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल हो रहा है. वहीं ढेरों फैंस ने जुआना की तस्वीरों को देख इच्छा जाहिर की कि उन्हें फिल्मों में वापस लाया जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Juanna Sanghvi, Heyy Babyy, Heyy Babyy Angel, Heyy Baby Angel Then And Now, Heyy Babyy Angel Latest Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com