विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2022

Happy Independence Day: साउथ स्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, कमल हासन समेत इन एक्टर्स ने फहराया झंडा, देशभक्ति के जज्बे ने जीता फैंस का दिल 

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई सेलेब्स तिरंगा फहराते नजर आए. साउथ फिल्म इंडस्ट्री उद्योग के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया और फोटो वीडियो शेयर किया.

Happy Independence Day: साउथ स्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, कमल हासन समेत इन एक्टर्स ने फहराया झंडा, देशभक्ति के जज्बे ने जीता फैंस का दिल 
साउथ एक्टर्स ने फहराया झंडा
नई दिल्ली:

Happy Independence Day: यह साल हमारे लिए बेहद खास है. देश इस साल अपनी आजादी के 75वें साल का जश्न मना रहा है. इस खास मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है. हर तरफ जश्न का माहौल है. भारत सरकार ने आजादी के इस अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा कैंपेन की शुरुआत की है. इसके तहत आम आदमी भी अपने तरीके से अपनों घरों पर तिरंगा फहरा रहा है. साउथ एक्टर्स ने भी इस खास उत्सव को बेहद खास तरीके से मनाया. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटोज में दिखा कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई सेलेब्स तिरंगा फहराते नजर आए. साउथ फिल्म इंडस्ट्री उद्योग के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया और फोटो वीडियो शेयर किया. रजनीकांत, चिरंजीवी, कमल हासन, यश, राम चरण, धनुष और एसजे सूर्या समेत कई एक्टर्स झंडा फहराया. 

तमिल स्टार रजनीकांत ने एक वीडियो जारी कर अपने फैंस से इस बड़े दिन को गर्व के साथ मनाने के लिए कहा. उन्होंने फैंस से अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने को कहा. उन्होंने कहा, "हमारे 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के रूप में मनाए, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए बलिदान दिया.  

इस बीच, कन्नड़ स्टार यश और उनके परिवार ने एक छत पर भारतीय झंडा लहराया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “तिरंगे झंडे को दुनिया में फैलने दो और हर भारतीय को गर्व से जय हिंद कहने दो. सभी को 76वें स्वतंत्रता अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं. एसजे सूर्या, धनुष, सेल्वाराघवन, राम चरण, जूनियर एनटीआर, और एंड्रिया ने भी झंडा लहराया. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Independence Day, Happy Independence Day 2022 Hindi, Happy Independence Day 2022 Hindi Wishes, Happy Independence Day 2022 Wishes Images, 75th Independence Day, 75th Anniversary, Happy Independence Day · 15th August, Sauth Actors, Rajanikanth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com