विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2022

Happy Independence Day: 65 की उम्र में हाथ में झंडा लेकर दौड़ा ये मशहूर एक्टर, देखकर फैंस बोले- 'देशप्रेम एक जोश है'

पूरे देश इन दिनों 75वें स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा हुआ है. आम से लेकर खास तक, इस दिन को हर किसी ने अलग-अलग अंदाज में मनाया है. 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में फिल्मी सितारों ने भी हिस्सा लिया और देश की आजादी के इस दिन को बेहद खास अंदाज में मनाया है.

Happy Independence Day: 65 की उम्र में हाथ में झंडा लेकर दौड़ा ये मशहूर एक्टर, देखकर फैंस बोले- 'देशप्रेम एक जोश है'
अनिल कपूर
नई दिल्ली:

पूरे देश इन दिनों 75वें स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा हुआ है. आम से लेकर खास तक, इस दिन को हर किसी ने अलग-अलग अंदाज में मनाया है. 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में फिल्मी सितारों ने भी हिस्सा लिया और देश की आजादी के इस दिन को बेहद खास अंदाज में मनाया है. कुछ सितारों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो खूब वायरल हो रहे हैं. 

उनमें से एक अभिनेता अनिल कपूर भी हैं. अनिल कपूर ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जुहू में एक खास आयोजन में हिस्सा लिया. इस आयोजन में उन्होंने हाथ में झंडा लेकर दौड़ लगाई है. इस बात की जानकारी खुद अनिल कपूर ने दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अनिल कपूर हाथ में भारतीय ध्वज लिए दौड़ते दिखाई दे रहे हैं. 

वीडियो में अनिल कपूर को ब्लैक कलर के ट्रैक सूट और कैप में देखा जा सकता है. वह अपने बाएं हाथ में भारतीय झंडा लिए जोर लगाकर दौड़ते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर अनिल कपूर के फैंस सहित तमाम यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. 65 साल की उम्र में इस तरह से दौड़ लगाने पर अभिनेता के फैंस ने कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ की है. एक फैन ने लिखा, देश बुढ़ा हो जाएगा, 'अनिल कपूर नहीं, सदाबहार अनिल कपूर को सलाम.' दूसरे ने लिखा, 'देशप्रेम एक जोश है.' अन्य फैन ने लिखा, 'झकास.' इसके अलावा और भी कई फैंस ने अनिल कपूर की तारीफ की है. 

बेबीमून एंजॉय कर मुंबई लौटे Parents To Be आलिया-रणबीर कपूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Independence Day, Happy Independence Day · 15th August, 75th Independence Day, 75th Independence Day 2022, 15th August 2022, Anil Kapoor, Anil Kapoor Running, Har Ghar Tiranga, Har Ghar Tiranga Campaign, Har Ghar Tiranga Abhiyan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com