Happy birthday Yash: केजीएफ (KGF) स्टार यश (Yash) आज अपना 34वां बर्थडे बर्थडे मना रहे हैं. उनका जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ. यश के बर्थडे पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्श भी उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं. यश (Yash) फैन्स के बीच रॉकिंग स्टार के नाम से भी काफी पॉपुलर हैं. यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है. यश ने बहुत कम समय में ही कन्नड़ सिनेमा में अपनी पहचान बना ली. हालांकि यश को सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनकी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' (KGF Chapter 1) से मिली. इस फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यश (Yash) कर्नाटक के हसन जिले से ताल्लुक रखते हैं. यश के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं कि वो मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते हैं और उनके पिता बस ड्राइवर के रूप में काम करते थे. वो KSRTC ट्रांसपोर्ट सर्विस में काम करते थे. मैसूर में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यश बैंगलुरु अपने एक्टिंग ड्रीम को पूरा करने आ गए. उन्होंने यहां बेनका थियेटर को ज्वाइन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नंदा गोकुला नाम के कन्नड़ टीवी सीरियल से की थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किया.
कैटरीना कैफ और नेहा धूपिया ने शो में आलिया भट्ट से कराई एक्सरसाइज, वायरल हुआ थ्रोबैक Video
यश (Yash) ने साल 2008 में कन्नड़ फिल्म मोगिना मनसु से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत क. इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था. यश के करियर के पहली बड़ी हिट फिल्म मोदालासाला थी. उन्होंने इसी फिल्म की लीड एक्ट्रेस राधिका से साल 2016 शादी कर ली. राधिका भी साउथ की लीडिंग एक्ट्रेस हैं. बता दें कि हाल ही में यश (Yash) की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2 Teaser) का रिलीज हुआ. इस फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे सितारे भी काम कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं