विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे पर कुछ इस तरह मिला सरप्राइज, देख चौंक गईं देसी गर्ल- देखें वीडियो

Happy Birthday Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रही हैं. अपने जन्मदिन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज मिला, जिसे देख वो चौंक गईं.

प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे पर कुछ इस तरह मिला सरप्राइज, देख चौंक गईं देसी गर्ल- देखें वीडियो
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को मिला बर्थडे पर सरप्राइज
  • प्रियंका चोपड़ा को मिला बर्थडे पर सरप्राइज
  • प्रियंका चोपड़ा मना रही हैं आज अपना 37वां बर्थडे
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है प्रियंका का वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपना 37 वां बर्थडे मना रही हैं. यूं तो बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Happy Birthday Priyanka) हमेशा खबरों में छाई रहती हैं. लेकिन हाल ही में प्रियंका (Priyanka Chopra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रियंका को उनके बर्थडे पर सरप्राइज मिलता है, जिसे देख वो चौंक जाती हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन क्लब ने प्रियंका को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी हैं.

Super 30 Box Office Collection Day 6: 'सुपर 30' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये


वायरल हो रहे इस वीडियो में पहले तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी से बात कर रही होती हैं,  लेकिन अचानक से कुछ लोग बर्थडे केक के साथ बर्थडे सॉन्ग गाते हुए आते हैं. अपने जन्मदिन पर अचानक से मिले इस सरप्राइज को देख प्रियंका हैरान रह जाती हैं और सब लोग उनके रिएक्शन की तस्वीरें खींचने लगते हैं. प्रियंका के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और प्रियंका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

दीपिका पादुकोण ने बहन के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा यह खूबसूरत मैसेज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 11 अक्तूबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), जायरा वसीम (Zaira Waseem) और रोहित सुरेश शराफ (Rohit Suresh Sharaf) मुख्य भूमिका निभाएंगे. फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है जबकि इसके प्रोड्यूसर खुद प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra 37th Birthday, Priyanka Chopra Surprise Video Viral, Happy Birthday Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com