विज्ञापन

दूरदर्शन की रामायण के हनुमान ने बेटे विंदू दारा सिंह को इंटरफेथ मैरिज पर दी थी चेतावनी, कहा- हिंदू मुस्लिम शादियां मुश्किल हैं

दारा सिंह ने विंदू दारा सिंह से कहा था- हिंदू मुस्लिम शादियां बहुत मुश्किल होती हैं. जब मैंने उनसे कहा मैं फराह से शादी करना चाहता हूं.

दूरदर्शन की रामायण के हनुमान ने बेटे विंदू दारा सिंह को इंटरफेथ मैरिज पर दी थी चेतावनी, कहा- हिंदू मुस्लिम शादियां मुश्किल हैं
विंदू दारा सिंह ने बताया दारा सिंह ने दी थी इंटरफेथ मैरिज पर चेतावनी
नई दिल्ली:

दूरदर्शन की रामायण में हनुमान का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले एक्टर दारा सिंह बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रहे हैं. वहीं अब उनके बेटे विंदू दारा सिंह भी हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम बन गए हैं, जो वेलकम टू द जंगल में नजर आ रहे हैं. लेकिन हाल ही में दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने तब्बू की बहन और पूर्व एक्ट्रेस फराह नाज के साथ अपनी इंटरफेथ मैरिज के बारे में बात की और बताया कि उनके पिता दारा सिंह ने उन्हें मुस्लिम लड़की से शादी करने को लेकर आगाह किया था. उन्हें कड़क को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पिता की बात ना मानने का फैसला किया, जिसे लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है क्योंकि इस शादी से उनका एक बेटा फतेह है. 

दारा सिंह कहते थे- हिंदू, मुस्लिम, सिख, क्रिश्चियन, सभी को भाई हैं

पिता के साथ बातचीत को याद करते हुए विंदू दारा सिंह ने कहा, हम उन लोगों में से थे, जो हिंदू, मुस्लिम, सिख, क्रिश्चियन, सभी को भाई मानते हैं. यह मेरे पिता का कहना था. हालांकि उन्होंने मुझसे कहा, विंदू एक और चीज है. हिंदू मुस्लिम शादियां बहुत मुश्किल होती हैं. जब मैंने उनसे कहा मैं फराह से शादी करना चाहता हूं तो उन्होंने कहा, यह बहुत मुश्किल है विंदू. आखिर में चीजें अक्सर गलत हो जाती हैं. मैंने उनसे कहा, डैड कुछ गलत नहीं होगा. उन्होंने कहा, सोच समझकर फैसला करो. आखिर में यह चीजें मुश्किल हो जाती हैं. 

ये भी पढ़ें- पहली हिट, फिर लगातार फ्लॉप, प्रोड्यूसर हुआ बर्बाद, लेकिन 2000 करोड़ नेटवर्थ वाले बेटे ने बदली दी किस्मत

विंदू दारा सिंह ने नहीं मानी पिता की बात 

पिता की बात को याद करते हुए विंदू ने कहा कि उनके पिता की बातों में प्वॉइंट था. लेकिन वह इस फैसले को लेकर पछताते नहीं हैं. उन्होंने कहा, मैं पछताता नहीं क्योंकि मेरे पास फतेह है. एक फैंटास्टिक बेटा, जिसे मैं अपनी जिंदगी से भी ज्यादा मानता हूं. लेकिन वह सही थे. हमेशा याद रखें कि पेरेंट्स आपको सलाह देते हैं. लेकिन हम नहीं सुनते. हम सोचते हैं, वह क्या जानते हैं? लेकिन वह हमसे ज्यादा जानते हैं. उन्हें हमसे ज्यादा एक्सपीरियंस है और वह भगवान हैं. हम सोचते हैं कि हम बहुत स्मार्ट हैं और सब जानते हैं. लेकिन जब वह आपकों रोकें और चेतावनी दें तो वह भगवान की तरफ से सिग्नल होता है. उनकी जरुर सुनिए. 

विंदू दारा सिंह ने बताई फराह नाज से शादी टूटने की वजह

जब विंदू दारा सिंह से पूछा गया कि उनकी फराह नाज से शादी टूटने में धर्म का बड़ी रोल था तो उन्होंने कहा, "बिल्कुल. धर्म हमारे बीच बिल्कुल नॉर्मल था. लेकिन अचानक वह बहुत धार्मिक बन गई. हमारे बीच कभी भी बहुत ज्यादा धार्मिक व्यवस्था नहीं रही. इसलिए जब अचानक आप बहुत ज्यादा धार्मिक हो जाते हैं तो मुश्किलें पैदा होती हैं. मेरे हिसाब से, यही मुख्य कारण है." जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 1996 में विंदू दारा सिंह ने फराह नाज से शादी की थी. हालांकि ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली. कपल का एक बेटा फतेह रंधावा है. 

ये भी पढ़ें- 180 किताबें पढ़ने और 9 साल की रिसर्च के बाद बना था दूरदर्शन का ये शो, पहले किया गया रिजेक्ट, फिर पॉपुलैरिटी के कारण बढ़ाने पड़े एपिसोड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dara Singh, Doordarshan Ramayan, Vindu Dara Singh, Farah Naaz, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com