विज्ञापन

हनुमान अंश ने 40 दिन में कमा लिए 291.40 करोड़, अब सस्ती हुई टिकट, पढ़ें किस राज्य में मिला सरकार से तोहफा

Hanuman Ansh: 7 अगस्त को रिलीज हुई हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इस बीच एक राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है.

हनुमान अंश ने 40 दिन में कमा लिए 291.40 करोड़, अब सस्ती हुई टिकट, पढ़ें किस राज्य में मिला सरकार से तोहफा
हनुमान अंश की टिकट हुई सस्ती
Social Media
नई दिल्ली:

उत्तराखंड सरकार ने फिल्म 'हनुमान अंश' को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है. इस संबंध में महानिदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग और मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूएफडीसी, उत्तराखंड, बंशीधर तिवारी ने आयुक्त राज्य कर को पत्र जारी किया है. सरकार के आदेश के अनुसार, फिल्म 'हनुमान अंश' को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों द्वारा फिल्म के प्रदर्शन के लिए दी जाने वाली सेवा पर राज्य के भीतर भुगतान किए जाने वाले एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा की जाएगी. यानी दर्शकों से एसजीएसटी नहीं लिया जाएगा.

'हनुमान अंश' की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए. फिल्म में उनके जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाने की कोशिश की गई है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति के सफर को सामने लाती है, जिसकी जिंदगी धीरे-धीरे आध्यात्मिकता और भक्ति की ओर बढ़ती है और बाद में वह लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बन जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @VishalChaturvedi/Instagram

फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. विशाल इससे पहले 2013 में 'वॉर्निंग' फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं. 'हनुमान अंश' में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है. फिल्म में चंदन के.आनंद भी अहम भूमिका में हैं. उन्होंने डॉ. राम नंदन भोसले का किरदार निभाया है. इसके अलावा पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं.

फिल्म के गानों ने भी इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. खास तौर पर 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' और 'पावर्ती' गीत को दर्शकों का काफी प्यार मिला है. 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाने को 25 साल के नेत्रहीन गायक सुनील लोधी ने आवाज दी है. फिल्म का 'पार्वती' गाना भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है.

फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है. जिस फिल्म ने सिनेमाघरों में महज 10 लाख रुपए से शुरुआत की थी, वह रिलीज के 38 दिन से ज्यादा गुजर जाने के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. वहीं, फिल्म की कमाई में वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर चुकी है.
 

ये Video भी देखें: हनुमान अंश के लीड एक्टर ने बताया फिल्म का हिस्सा बनकर कैसा लगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Bhajan, Hanuman Ansh Box Office Collection, Entertainment, Shobhinav Satya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com