हनुमान अंश फिल्म का जुड़ाव दतिया के पीतांबरा पीठ से भी रहा हैं. फिल्म के डारेक्टर विशाल चतुर्वेदी पीतांबरा पीठ के साधक हैं. उनके पिता शशिकांत चतुर्वेदी ने कहा की फिल्म की शूटिंग के दौरान कई समस्याएं आई जिसको लेकर विशाल कुछ दिन के लिए दतिया आए थे और पूरे 9 दिन उन्होंने मां पीतांबरा पीठ पर बैठकर मां पीतांबरा की साधना की जिसको लेकर फिल्म में कई चमत्कार नजर आए फिल्म शूटिंग के दौरान विशाल और उनके परिजन कई बार मां पीतांबरा के दरबार दतिया पहुंचे और पीठ पर साधना की.
विशाल के पिता के मुताबिक उन्होंने 2014 में पीठ पर दीक्षा ली थी तब से पूरा परिवार लगभग पीतांबरा पीठ पर पहुंचते हैं और पूजा अर्चना करते हैं. इन दिनों विशाल के पिता डॉ शशिकांत चतुर्वेदी दतिया में हैं और पीठ पर साधना कर रहे हैं और इस फिल्म की उपलब्धि के लिए मां बगलामुखी का चमत्कार मान रहे हैं. विशाल के पिता भी हैल्थ ऑफिसर थे विशाल के पिता झांसी के बरुसागर के रहने वाले हैं लंबे समय से बरुसागर में रहते थे. ट्रांसफर के बाद बो लखनऊ चले गए थे वर्तमान में वो लखनऊ में ही निवास हैं.

सरकारी नौकरी छोड़कर विशाल चले गए थे मुंबई
हनुमान अंश के डारेक्टर विशाल के पिता शशिकांत ने बताया विशाल MBBS डॉ थे और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में पदस्थ थे लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी और मुंबई चले गए. वहां वो प्रेक्टिस करने लगे और उनका क्लिनिक अच्छा चलने लगा लेकिन किराये की दुकान थी तो कुछ कारणों के चलते निगम ने दुकान तोड़ दी तो उन्हें उधर से जगह खाली करनी पड़ी. इसके बाद वो पूरी तरह म्यूजिक में रम गए और कई छोटी बड़ी फिल्मे उन्होंने बनाई.
यह भी पढ़ें: 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर लिया विकराल रूप, 30 दिन में कमाए 100 करोड़, नहीं थम रही दर्शकों की भीड़
उन्होंने कहा, विशाल राम सेतु फिल्म भी बनाने वाले थे जो स्क्रिप्ट और किसी ने चुरा ली जिससे वो नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उसके बाद 2025 में हनुमान अंश मूवी की शुरुआत की जो आज पूरे देश में सुपरहिट चली. उनके पिता इसको एक चमत्कार कहते हैं. विशाल के पिता ने बताया की विशाल शूटिंग के दौरान से आज तक अन्न नहीं खाते सिर्फ फलों का ही सेवन करते हैं उन्होंने प्रण लिया हैं फिल्म का पूरा प्रमोशन जब तक नहीं हो जाता तब तक हम अन्न ग्रहण नहीं करेंगे.
ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं