विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2020

Guru Randhawa ने 'किसान आंदोलन' को लेकर शेयर की Photo, बोले- अपनी पहली कमाई से दादाजी को ट्रैक्टर गिफ्ट...

किसान आंदोलन (Farmer's Protest) को लेकर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने किया पोस्ट. सरकार से किसानों की मांग सुनने की लगाई गुहार.

Guru Randhawa ने 'किसान आंदोलन' को लेकर शेयर की Photo, बोले- अपनी पहली कमाई से दादाजी को ट्रैक्टर गिफ्ट...
गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का पोस्ट हुआ वायरल
  • गुरु रंधावा का पोस्ट हुआ वायरल
  • सिंगर ने किसानों को लेकर लगाई सरकार से गुहार
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

किसान आंदोलन (Farmer's Protest) को लेकर लगातार सेलेब्रिटीज के रिएक्शन आ रहे हैं. पंजाबी सिंगर किसानों के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं. अब दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के बाद सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पोस्ट किया है. इस फोटो में सिंगर ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए गुरु रंधावा ने सरकार से किसानों की मांगे पूरी करने की गुहार लगाई है. उन्होंने फोटो को साझा करते हुए लिखा, "मुझे आज भी याद है जब मैंने अपनी सिंगिंग की पहली कमाई से दादाजी को यह ट्रैक्टर गिफ्ट किया था."

गुरु रंधावा (Guru Randhawa Instagram) ने आगे कहा, "और हमेशा मुझे इस पर गर्व रहेगा. मेरा सरकार से अनुरोध है कि वह किसानों के साथ अपने बिलों को छांटे और उनकी बातों को सुने. किसान लंबे समय तक जीवित रहें." गुरु रंधावा के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, अब किसानों के समर्थन में सिंघु बॉर्डर पर दिलजीत दोसांझ पहुंचे हैं. 

सिंघु बॉर्डर पर पहुंचकर ना सिर्फ दिलजीत सिंह (Diljit Dosanjh) ने किसानों की मांग पूरी करने के लिए सरकार से गुहार लगाई, बल्कि कंगना रनौत पर भी जमकर निशाना साधा. इसी बीच दिलजीत ने किसानो को ठंड से बचाने के लिए एक करोड़ रुपये दान किए हैं. जिसको लेकर उनकी हर जगह तारीफ हो रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Randhawa, Guru Randhawa Post On Farmer's Protest, Farmer's Protest, Guru Randhawa Instagram, Guru Randhawa Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com