विज्ञापन

गुरु रंधावा के नए गाने Fine Shyt को सुनकर भड़के इंटरनेट यूजर्स, कहा- 'बहरों के लिए एक और जीत'

सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना 'Fine Shyt' वायरल हो रहा है. सुनने और देखने वालों का मानना ​​है कि यह गाना बिल्कुल भी 'Fine Shyt' बढ़िया नहीं है. कुछ दिन पहले रिलीज हुए इस गाने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं.

गुरु रंधावा के नए गाने Fine Shyt को सुनकर भड़के इंटरनेट यूजर्स, कहा- 'बहरों के लिए एक और जीत'
गुरु रंधावा के नए गाने Fine Shyt को सुनकर भड़के इंटरनेट यूजर्स
नई दिल्ली:

सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना 'Fine Shyt' वायरल हो रहा है. सुनने और देखने वालों का मानना ​​है कि यह गाना बिल्कुल भी 'Fine Shyt' बढ़िया नहीं है. कुछ दिन पहले रिलीज हुए इस गाने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं. म्यूजिक वीडियो की शुरुआत इस डिस्क्लेमर के साथ होती है कि वीडियो में दिखाए गए सभी लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं और यह एक काल्पनिक कहानी है. साथ ही फैंस को सलाह दी गई कि वे अपने ऑफिस में ऐसे स्टेप्स न आजमाएं, वरना HR उन्हें बैन कर सकता है. इसके बाद म्यूजिक वीडियो एक ऑफिस के सेट-अप में शुरू होता है, जहां गुरु एक ऊंचे पद पर काम करने वाले युवा प्रोफेशनल का रोल निभा रहे हैं. जब वह अपना काम करते हुए और यह पक्का करते हुए कि बाकी सब भी अपना काम ठीक से कर रहे हैं, अपना दिन बिताते हैं. तो उनकी कई महिला सहकर्मी उनके आस-पास नाचती और गाती हैं.

यह भी पढ़ें- बनारस घराने की वो गायिका, जिनके राजा-महाराजा भी थे मुरीद, गाए प्रेम, विरह, भक्ति और जीवन से जुड़े गाने, पद्मश्री से सम्मानित 

इंटरनेट का रिएक्शन
म्यूजिक वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, "सीधे-सीधे नॉइज पॉल्यूशन." एक और ने कहा, "इस बकवास गाने के ट्रेंड बनने और इस पर अनगिनत डांस रील्स बनने के लिए तैयार हो जाइए." एक ने कमेंट किया, "बहरों के लिए एक और जीत." दूसरे यूजर ने लिखा, "यह गाना सुनने से पहले मेरे कान के पर्दे क्यों नहीं फट गए?" एक कमेंट में लिखा था, "गुरु रंधावा इस्तीफा दो. यह स्टूडेंट प्रोटेस्ट का जिक्र है जहां उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से यही मांग की थी."

'Fine Shyt' को गुरु रंधावा और यशस्वी देसाई ने गाया है. म्यूजिक वीडियो में उनके साथ रूही दोसानी, डिविनिटी बिष्ट, अर्शिया सिन्हा, राइमा ग्रोवर, डार्लीन लॉरा और मेहर कौर हैं. गुरु रंधावा और गुरजीत गिल ने इस गाने के बोल लिखे हैं.

यह भी पढ़ें-  45 साल पुराना अमिताभ-नीतू का गाना, रवींद्रनाथ टैगोर के गीत से इंस्पायर्ड, किशोर कुमार की आवाज ने बनाया अमर, आज भी है प्रेमियों की लिस्ट में शुमार

उनका पिछला गाना 
पिछले साल सिंगर को अपने म्यूजिक वीडियो 'Azul' के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था. इस म्यूजिक वीडियो की आलोचना हुई क्योंकि इसमें स्कूली छात्राओं को इरोटिक तरीके से दिखाया गया और शिक्षक-छात्र के बीच अनुचित रिश्ते को रोमांटिक ढंग से पेश किया गया. 'अजुल' वीडियो में गुरु एक फोटोग्राफी टीचर के रोल में हैं जो ग्रुप फोटो लेने का इंतजार कर रहे हैं. यूनिफॉर्म पहने स्कूली छात्रा के रोल में एक्ट्रेस अंशिका पांडे आती हैं और डांस करती हैं, जबकि रंधावा का किरदार उन्हें देखकर मंत्रमुग्ध नजर आता है. बाद में वीडियो में अंशिका कैजुअल कपड़ों में बोल्ड डांस करती हुई दिखाई देती हैं.

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता जताई गई. आलोचकों ने आरोप लगाया कि यह वीडियो Exploitative behavior को सामान्य बनाता है और शिक्षक-छात्र के बीच अनैतिक रिश्ते को आकर्षक ढंग से पेश करता है. हालांकि एक्ट्रेस की असली उम्र का पता नहीं है, लेकिन उन्हें स्कूली छात्रा के तौर पर दिखाए जाने से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Randhawa Action, Guru Randhawa Songs, Guru Randhawa Song Fake Love, Guru Randhawa Latest News, Guru Randhawa Latest Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com