विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2021

गुलशन ग्रोवर ने शेयर की MS Dhoni के नये हेयर स्टाइल की तस्वीरें, लिखा- मेरे धंधे पर लात...

गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के नये हेयर स्टाइल की तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की हैं.

गुलशन ग्रोवर ने शेयर की MS Dhoni के नये हेयर स्टाइल की तस्वीरें, लिखा- मेरे धंधे पर लात...
गुलशन ग्रोवर फोटो
नई दिल्ली:

गुलशन ग्रोवर, जो कि बॉलीवुड के सबसे मशहूर खलनायकों में से एक हैं, उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से यह अनुरोध किया है कि वे डॉन के रोल्स न लें. साथ में उन्होंने उनके नए हेयरस्टाइल की तारीफ भी की है. गुलशन ग्रोवर ने महेंद्र सिंह धोनी के नए हेयर स्टाइल के साथ तस्वीरें ट्वीट की हैं और इसके साथ उन्होंने यह लिखा है कि माही भाई बहुत ही शानदार लुक है. कृपया डॉन का कोई रोल न लें. यह मेरे धंधे पर लात होगा. पहले से ही मेरे तीन सबसे अच्छे भाई संजय दत्त, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ मुझे मेरे काम से बाहर धकेलने के लिए यह कर रहे हैं.

गुलशन ग्रोवर ने अपने ट्वीट में इन सभी को टैग भी किया है. साथ ही हेयर स्टाइलिस्ट आलिम को भी टैग करते हुए लिखा है कि बैडमैन आ रहा है. गुलशन ग्रोवर के इस ट्वीट को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और इस पर प्यार भी बरसा रहे हैं. साथ में एमएस धोनी के फैंस को भी यह पसंद आया है. एक फैन ने लिखा है कि, ‘बैडमैन हमेशा अच्छा बैडमैन बना रहेगा. माही भी यहां एक अलग लीग में हैं. यह जीत सभी के लिए है'. एक और फैन ने लिखा है कि, ‘गुलशन ग्रोवर सर कोई भी आपकी जगह नहीं ले सकता. अलग-अलग युग में अलग-अलग डॉन हो सकते हैं, लेकिन बैडमैन सिर्फ एक ही है'.

बीते हफ्ते सेलिब्रिटीज स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने एमएस धोनी की नई स्टाइल वाली कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. इन फोटोज में एमएस धोनी नई हेयर स्टाइल और दाढ़ी के भी नए लुक के साथ दिखे थे. गुलशन ग्रोवर को अंतिम बार संजय गुप्ता के मुंबई सागा में देखा गया था, जिसमें कि जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी लीड भूमिका में थे. अब वे रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कि अक्षय कुमार लीड रोल में हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gulshan Grover, Gulshan Grover Tweet, Gulshan Grover Tweet On Dhoni, Ms Dhoni, MS Dhoni New Hairstyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com