विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2019

Gully Boy Movie Review: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की 'गली बॉय' ने जीता दिल, Twitter पर यूं आया रिएक्शन

Gully Boy Movie Review: 'गली बॉय' 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) को रिलीज होने जा रही है. 'गली बॉय' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोरदार जोड़ी नजर आएगी. पढ़ें बॉलीवुड सितारों ने यूं की फिल्म समीक्षा.

Gully Boy Movie Review: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की 'गली बॉय' ने जीता दिल, Twitter पर यूं आया रिएक्शन
Gully Boy Movie Review: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को बॉलीवुड ने किया पसंद
  • जोया अख्तर हैं 'गली बॉय' की डायरेक्टर
  • 14 फरवरी को हो रही है रिलीज
  • रणवीर सिंह और आलिया भट्ट् हैं लीड में
नई दिल्ली:

'गली बॉय (Gully Boy)' 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) को रिलीज होने जा रही है. 'गली बॉय' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोरदार जोड़ी नजर आएगी. फिल्म रिलीज से पहले बॉलीवुड ने 'गली बॉय' को लेकर अपने रिव्यू (Gully Boy Movie Revieew) दे दिए हैं. बॉलीवुड के सितारे Twitter पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) ने तो जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की फिल्म को 'मास्टरपीस' बताया है. बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस और दिव्या दत्ता ने भी 'गली बॉय' की जमकर तारीफ की है. 'गली बॉय (Gully Boy)' को लेकर Twitter पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

 

'गली बॉय (Gully Boy)' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के किरदार को रैपर नेज़ी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस के जीवन से प्रेरित बताया जा रहा है. जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की अंडरग्राउंड म्यूजिक की दुनिया पर आधारित फिल्म में रणवीर सिंह का रैपर स्टाइल और आलिया भट्ट का बिंदासपन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. लेकिन बॉलीवुड के सितारों ने फिल्म देखने के बाद दिल खोलकर 'गली बॉय' की तारीफ की.

 

'गली बॉय (Gully Boy)' को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर शंकर महादेवन ने Tweet किया हैः 'गली बॉय!!! गली बॉय!!! गली बॉय!!! क्या मास्टरपीस है!!! जोया अख्तर सिर्फ आप ही ऐसी फिल्म बना सकती हैं!!! रणवीर सिंह इस किरदार को आप ही कर सकते थे...'

 

 

 

 

 

'गली बॉय (Gully Boy)' को देखने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने ट्वीट किया हैः अभी-अभी गली बॉय देखी. जोया अख्तर आप कमाल हैं. हर सीन किसी तिलिस्म की तरह खुलता है. हर कलाकार उम्दा है. इस शानदार फिल्म के लिए शुक्रिया और शुभकामनाएं.

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Movie Review Gully Boy, Gully Boy Movie Review, Ranveer Singh, Alia Bhatt, Gully Boy Twitter Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com