विज्ञापन
This Article is From May 27, 2022

दूल्हे ने अपनी शादी में ऐसा किया डांस की शरमा कर भाग गई बारात, लोग बोले- भइया ने शकीरा को भी पीछे छोड़ दिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शादी का एक वीडियो आपके होश उड़ा देगा. इस वीडियो को देख आप शायद अपनी हंसी ही कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

दूल्हे ने अपनी शादी में ऐसा किया डांस की शरमा कर भाग गई बारात, लोग बोले- भइया ने शकीरा को भी पीछे छोड़ दिया
दूल्हे का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में कभी बाराती ऐसा डांस करते हैं जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है तो कभी चाचा ताऊ का फनी नागिन डांस भी याद आ जाता है, लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में बाराती नहीं बल्की खुद ही दूल्हा नाच रहा है. वो भी ऐसे झूमकर डांस कर रहा है जिसे देख बारती भी शरमा जाते हैं और भागना चालू कर देते हैं. पास खड़ी महिलाएं भी साड़ी का पल्लू पकड़ हंसने लगती हैं. शादी का ये डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शादी का एक वीडियो आपके होश उड़ा देगा. इस वीडियो को देख आप शायद अपनी हंसी ही कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. दरअसल शादी के सीजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की दूल्हा जैसे ही डांस करने के लिए आगे बढ़ता है. बाराती पीछे हो जाते हैं दूल्हे के डांस स्टेप्स देख बाराती शरमा जाते हैं और भागना शुरू कर देते हैं. 

वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा भइया ने तो शकीरा को ही पीछे छोड़ दिया है. तो वहीं एक यूजर ने लिखा ये कैसा डांस था अपनी शादी में ऐसा डांस कौन करता है. इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा ये डांस की नई फॉर्म है क्या ? या विदेश से सीख के आए हो भाइया.

VIDEO: न्यूयॉर्क से लौटीं कैटरीना कैफ

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Groom Dance, Groom Dance Video Viral, Groom Dance Latest Video, Groom Dance Funny Video Viral, Indian Wedding Funny Dance Video Viral, Barati Ran After Seeing The Dance, Wedding Dance Video Viral, Funny Groom, Groom Spoild Wedding, Funny Wedding Dance Video Trendig, Shakira Dance Video, Groom Dance Funny Video, Barat Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com