बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले कुछ दिनों से पर्सनल लाइफ को लेकर तो चर्चा में हैं हीं लेकिन इस बीच उनका एक नया मजेदार वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में गोविंदा पटाया के एक क्लब में अपने पॉपुलर गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. चीची का ये अंदाज देख उनके फैन्स तो खासे खुश नजर आ रहे हैं. गोविंदा के सिग्नेचर डांस स्टेप देखना आखिर किसे पसंद नहीं आएगा. सोशल मीडिया पर पटाया के एक क्लब में गोविंदा के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. क्लब में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान एक्टर को बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अपने कुछ पॉपुलर गानों पर परफॉर्म करते देखा गया. गोविंदा ने 90 के दशक की अपनी हिट फिल्मों के गानों पर डांस किया जिनमें 'सोनी दे नखरे' और 'सोने लगदे' जैसे गाने शामिल थे. काले और सफेद सूट में उन्हें अपने सिग्नेचर डांस मूव्स दिखाते हुए देखा गया.
इंटरनेट ने दिए ऐसे रिएक्शन
गोविंदा की परफॉर्मेंस पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले. जहां कई लोगों ने एक्टर को डांस करते हुए देखकर मजा लिया, वहीं दूसरों को लगा कि क्लब में परफॉर्म करना एक सुपरस्टार के तौर पर उनकी इमेज के हिसाब से सही नहीं था. एक कमेंट में लिखा था, "इस सुपरस्टार के लिए बुरा लग रहा है... क्लब में परफॉर्म कर रहे हैं 😂"
एक और फैन ने गोविंदा का बचाव करते हुए लिखा, "पैसे कमाने में कुछ गलत नहीं है, कम से कम वह अपने पैरों पर वापस खड़े हो रहे हैं." एक और सोशल मीडिया यूजर ने इस परफॉर्मेंस की तुलना शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स के पान मसाला ब्रांड्स को प्रमोट करने से जुड़े हालिया विवाद से की और लिखा, "पान मसाला ऐड से तो बेहतर है." एक और कमेंट में लिखा था, "मेरे हीरो नंबर 1 हमेशा. 😍" एक और फैन ने लिखा, "सुपर सेलिब्रिटी गोविंदा."
गोविंदा-सुनीता आहूजा कंट्रोवर्सी
सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार का 'शुगर डैडी' कहा, जब दोनों एयरपोर्ट पर साथ दिखे थे. उनके पब्लिक में दिखने पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने कहा, "पहले फिल्म तो बननी चाहिए (हंसते हुए). प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होते हैं. लेकिन बिना प्रमोशन के... अब मैं क्या कह सकती हूं? वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं. उन्हें शर्म आनी चाहिए. उनका कोई स्टैंडर्ड होना चाहिए. आपका शुगर डैडी इतना अमीर है. कम से कम ठीक से कपड़े तो पहनो. हमें देखो, हम कितने स्टाइलिश कपड़े पहनते हैं. बहुत बुरा है, उनका दिमाग खराब हो गया है."
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने शेयर की झंडे की गलत तस्वीर, भड़क उठे फैन्स बोले - पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए
गोविंदा ने सुनीता के कमेंट्स का जवाब देते हुए उनसे अपनी सीमा में रहने को कहा. उन्होंने कहा, "आपके पीछे जो ग्रुप और गैंग है, उसके बारे में सभी जानते हैं और वे जल्द ही सबके सामने आ जाएंगे. भविष्य में आपको मेरी जरूरत पड़ सकती है, इसलिए कृपया ऐसे बयान देना और मुझे नीचा दिखाने के लिए यह पॉडकास्ट चलाना बंद करें. अपनी सीमा में रहें."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं