विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2024

Godzilla X Kong Box Office Collection: गॉडजिला एक्स कॉन्ग का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तीन दिन में आडुजीविथम और क्रू पर पड़ी भारी

Godzilla X Kong Box Office Collection: इस फिल्म का नाम 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' है. 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वार्नर ब्रदर्स की इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है.

Godzilla X Kong Box Office Collection: गॉडजिला एक्स कॉन्ग का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तीन दिन में आडुजीविथम और क्रू पर पड़ी भारी
गॉडजिला एक्स कॉन्ग का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, फोटो- twitter/@RyanReaXts
फोटो- twitter/@RyanReaXts
नई दिल्ली:

Godzilla X Kong Box Office Collection: इस शुक्रवार करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म क्री रिलीज हुई. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. वहीं इसके साथ साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म आडुजीविथम ने भी दस्तक दी है. इस फिल्म को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन क्रू और आडुजीविथम को एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी धूल चटाई है. इस फिल्म का नाम 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' है. 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वार्नर ब्रदर्स की इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है.

'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' ने अपने पहले वीकेंड में बॉलीवुड फिल्म क्रू और साउथ फिल्म आडुजीविथम से ज्यादा कमाई कर रिकॉर्ड बना डाला है. इस फिल्म ने इंडिया में अपने पहले वीकेंड पर 39 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. जिसके बाद 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' ने करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन क्रू और आडुजीविथम को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' ने शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर 25.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. रविवार को फिल्म के कलेक्शन ने और रफ्तार पकड़ी. 

ताजा आंकड़ों के मुताबिक वार्नर ब्रदर्स की फिल्म 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' ने रविवार को 13.50 करोड़ रुपये कमाए, इस तरह इंडिया में इसका शुरुआती वीकेंड कलेक्शन 39 करोड़ रुपये हो गया है. करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म क्रू ने पहले वीकेंड पर इंडिया में 29.25 रुपये कमाए हैं. वहीं 28 मार्च को रिलीज हुई साउथ की फिल्म आडुजीविथम ने अपने पहले वीकेंड पर 30.10 रुपये की कमाई की है. कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' आने वाले दिनों और भी ज्यादा कमाई कर सकती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Godzilla X Kong The New Empire, Godzilla X Kong, Godzilla X Kong Box Office Collection, Godzilla X Kong Box Office Collection Weekend Collection, Godzilla Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com