विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2023

'52 गज का दामन' पर किया ऐसा डांस दुल्हन को छोड़ डांस देखने लगे लोग, यूजर्स बोले- स्टेज पर नहीं असली हीरोइन तो यहां है

इस वीडियो में बच्ची को आप एक शादी में गजब का डांस करते हुए देख सकते हैं. बच्ची जिस तरह से वीडियो में डांस कर रही है, उसने सभी का दिल जीत लिया है.

'52 गज का दामन' पर किया ऐसा डांस दुल्हन को छोड़ डांस देखने लगे लोग, यूजर्स बोले- स्टेज पर नहीं असली हीरोइन तो यहां है
हरियाणवी गाने पर बच्ची ने किया शानदार डांस
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर आए दिन डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं. आपने भी अब तक न जाने कितने ही डांस वीडियोज देखे होंगे. इसी कड़ी में आज की इस पोस्ट में एक छोटी बच्ची के शानदार डांस का वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं. इस वीडियो में बच्ची को आप एक शादी में गजब का डांस करते हुए देख सकते हैं. बच्ची जिस तरह से वीडियो में डांस कर रही है, उसने सभी का दिल जीत लिया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट कर बच्ची की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. इस वीडियो को sachkadwahai नाम के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी चल रही है और स्टेज पर लोगों की भीड़ जमा है. इसी बीच लड़की स्टेज के नीचे हरियाणवी गाने '52 गज का दामन' पर धमाकेदार डांस करने लगती है. बच्ची के डांस शुरू करते ही वहां मौजूद मेहमान भी उसे मुड़-मुड़ कर देखने लगते हैं. बच्ची के डांस को देखने के बाद सभी के चेहरे पर एक स्माइल आ जाती है. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "स्टेज पर नहीं असली हीरोइन तो यहां है". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "उसने अपना स्टेज खुद बना लिया". वहीं एक और लिखते हैं, "बच्ची पैसे देख रही है...कितने मिले हैं. सो क्यूट". 

बता दें, 52 गज का दामन एक मशहूर हरियाणवी गाना है, जिसे रेणुका पंवार ने अपनी आवाज दी है और प्रांजल दहिया म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं. यह गाना बहुत हिट हुआ था. गाने को यू ट्यूब पर 1.4 बिलियन व्यूज आए हैं. आपको कैसा लगा बच्ची का डांस? हमें कमेंट कर जरूर बताएं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Video, Wedding Dance Video, 52 Gaj Ka Daman, Girl Dance On 52 Gaj Ka Daman Song, Girl Dancing On Hariyanvi Song, Girl Dance On 52 Gaj Ka Daman Song Wedding Video, Viral Dance Video, Renuka Panwar Song, Pranjal Dahiya, Girl Dance On Hariyanvi Song Wedding, Young Girl Dancing On 52 Gaj Ka Daman, Young Girl Dance On Renuka Panwar Song, Young Girl Viral Dance Video Wedding, Cute Girl Dance On Pranjal Dahiya Song, Cute Grl Dance On Hariyanvi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com