विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2021

शाहरुख खान की 'स्वदेश' की एक्ट्रेस अब जी रही हैं ऐसी लाइफ, देखें वायरल फोटो

गायत्री जोशी फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वे आये दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें यहां शेयर करती हैं.

शाहरुख खान की 'स्वदेश' की एक्ट्रेस अब जी रही हैं ऐसी लाइफ, देखें वायरल फोटो
गायत्री जोशी फोटो
  • गायत्री जोशी की फोटो हुई वायरल
  • 'स्वदेश' में शाहरुख खान के साथ आई थीं नजर
  • स्वदेश थी गायत्री की पहली और आखिरी फिल्म
नई दिल्ली:

शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश तो आप सभी को याद ही होगी. इस फिल्म की दमदार स्टोरी और सितारों की एक्टिंग ने इसे एक अलग ही पहचान दिलाई थी. इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट अभिनेत्री गायत्री जोशी नजर आई थीं, जिन्होंने अपनी सादगी से लाखों का दिल चुरा लिया था. हालांकि सबसे तारीफें बटोरने के बावजूद ये गायत्री जोशी की पहली और आखिरी फिल्म रही. गायत्री जोशी फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वे आये दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें यहां शेयर करती हैं.

गायत्री जोशी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वे सोनाली बेंद्रे और सुजैन खान के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में गायत्री सुजैन और सोनाली के बीच ब्लैक कलर की ड्रेस में बैठी हुई देखी जा सकती हैं. फोटो में गायत्री पहले की तरह ही खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं. गायत्री की इस फोटो को उनके चाहने वाले भी खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें, गायत्री जोशी साल 1999 में फेमिना मिस इंडिया की टॉप 5 कंटेस्टेंट में से एक रह चुकी हैं. फिल्म करने से पहले वे कागज की कश्ती और हंस राज हंस की म्यूजिक एल्बम में दिखाई दी थीं. 

7pgfpu78

बात करें पर्सनल लाइफ की तो गायत्री जोशी ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से साल 2005 में शादी की थी. विकास 'ओबेरॉय रियलिटी' के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. द ग्रांड हयात होटल का निर्माण विकास की कंपनी ने ही किया है. वहीं गायत्री भी बिजनेस में अपने पति का हाथ बंटाती हैं. आज गायत्री फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपने परिवार और दो बच्चों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gayatri Joshi, Gayatri Joshi Photo, Gayatri Joshi Video, Swades, Shah Rukh Khan, Gayatri Oberoi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com