Ali Baba aur 40 Bhoot Teaser out: अलिफ लैला और 40 चोर की कहानी आज भी बच्चों से लेकर बूढ़ो तक के दिलों दिमाग पर छाई हुई है. इसे लेकर कई बार अलग अलग कलेवर में कई कहानियों को छोटे से लेकर बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से उतारा गया है. वही अब फिर से एक बार इस क्लासिक कहानी को ओटीटी प्लैटफार्म पर स्ट्रीम करने की प्लानिग है. लेकिन इसमें सबसे बड़ा ट्विस्ट मिलेगा , जिसमें डर का डोज चोर नहीं 40 भूत होंगे. इस हॉरर सीरीज की स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) के जरिए की जाएगी. जो हॉटस्टार स्पेशल्स की नई ओरिजिनल सीरीज होगी जिसे अली बाबा और 40 भूत (Ali Baba aur 40 Bhoot) के नाम से सट्रीम किया जाएगा. जिसका टीजर रिलीज कर दिया है.
चोर एक्सपेक्टिड थे? बिलकुल आउट ऑफ सिलेबस
JioHotstar पर रिलीज किए गए टीजर में बताया गया है कि Chor expected the. Bhoot? Bilkul out of syllabus. Ab shuru hoga asli bhootiyapa" जैसी मजाकिया टैगलाइन के साथ मेकर्स ने दर्शकों को इस कॉमेडी, मिस्ट्री और सुपरनैचुरल एडवेंचर से रूबरू करवाते हुए जबरदस्त डोज देने का वादा किया है.
40 चोरों की जगह लेंगे 40 भूत!
अलिफ लैला और 40 चोर वाली पुरानी कहानी से बिल्कुल अलग, अली बाबा और 40 भूत की कहानी में चोरों की जगह एक नही बल्कि 40 भूतों की सेना नजर आने वाली है, जो दर्शकों को डराने के साथ साथ उनके हंसा हंसा कर पेट में दर्द करा देगी. जारी टीजर के अनुसार, शो का प्लॉट एक छोटे और सुनसान गांव के इर्द-गिर्द घूमता है जहां अचानक अजीबोगरीब घटनाएं एक के बाद घटने लगती हैं.
इस सीरीज में टीवी की फेमस एक्ट्रेस आशा नेगी और विपाल वशिष्ठ इस सीरीज में मेन किरदारों में हैं. विशाल एक पुलिस वाले के रोल में हैं, जबकि आशा एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो साइंस और लॉजिक पर भरोसा करती है. दोनों मिलकर गांव में छुपे भूतों के साये का रहस्य सुलझाते दिखेंगे. साथ ही 40 भूतों के साथ नई नई कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे.
Watch Ali Baba aur 40 Bhoot Teaser here
दमदार स्टार कास्ट के साथ स्ट्रीम होगी अली बाबा और 40 भूत
डेजा वू आर्ट्स के बैनर तले प्रियली सक्सेना और भुवनेश श्रीवास्तव के जरिए निर्मित इस सीरीज में कलाकारों की एक लंबी फौज शामिल है जिसमें पवित्र रिश्ता फेम आशा नेगी, वीरा फेम विशाल वशिष्ठ मुख्य किरदारों में है, इनके अलावा मृदुल दास,अभय महाजन ,जॉय सेनगुप्ता ,नसी सहगल,उज्ज्वल चोपड़ा,अमित जयराथ, आशीष कौल,मीनाक्षी सेठी और प्रखर सक्सेना सहित कलाकार शामिल है.
जियो हॉटस्टार पर जल्द ही होगी स्ट्रीम
इस सीरीज़ का निर्देशन कोणार्क मुखर्जी, लेफ्टिनेंट ऋषभ अग्रवाल, केनी बासुमतारी और रोहन घोष की टीम ने किया है. वहीं इसकी कहानी भुवनेश श्रीवास्तव, मशहूर हॉरर लेखक नील डी'सिल्वा, जितेश रामकृष्णन, कोणार्क मुखर्जी और अंकुर शर्मा ने मिलकर लिखी है. रेट्रो-फंकी म्यूज़िक और हॉरर के साथ कॉमेडी का यह तड़का जल्द ही सिर्फ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.
आपके लिए और भी
15 अगस्त पर स्ट्रीम होगी 1919 A Love Story, आजादी की लड़ाई और प्यार की अनोखी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं