- गौहर खान ने सलमान खान के गाने पर दिये जबरदस्त एक्सप्रेशंस
- एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा कि आज मेरी बारी है...
- गौहर खान का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस (Bigg Boss) की विजेता रह चुकीं गौहर खान (Gauahar Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. गौहर खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान के गाने पर एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में गौहर खान का अंदाज और एक्सप्रेशंस देखने लायक है. गौहर खान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसपर अबतक 43 हजार से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौहर खान (Gauahar Khan) अपने वीडियो में डेनिम ब्लू जींस और टॉप में नजर आ रहरी हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस के साथ-साथ उनका लुक भी तारीफ के लायक है. गौहर खान के इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं. इसे साझा करते हुए गौहर खान ने लिखा, "आज मेरी बारी है." बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गौहर खान ने अपनी पोस्ट से यूं सुर्खियां बटोरी हों. इससे पहले एक्ट्रेस ने एक और वीडियो साझा किया था, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. गौहर के इस वीडियो को भी फैंस ने खूब पसंद किया.
बता दें कि गौहर खान (Gauahar Khan) ने बिग बॉस 7 में रहकर लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उन्होंने शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की. गौहर खान (Gauahar Khan) ने 2009 में 'झलक दिखला जा' में नजर आईं थीं, रियलिटी शो में वह दूसरे नंबर पर आईं थीं. उन्होंने फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' के जरिए एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी. गौहर खान ने 'इश्कजादे' में अपने गाने के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जानी जाती हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं