विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2021

गौहर खान ने ग्लैमरस लुक में किया शानदार डांस, मालदीव में और भी हसीन दिखीं हसीना...देखें Video

एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान (Gauahar Khan) इन दिनों मालदीव में हैं और वहां खूब एंजॉय कर रही हैं. गौहर ने यहां से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अंग्रेजी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

गौहर खान ने ग्लैमरस लुक में किया शानदार डांस, मालदीव में और भी हसीन दिखीं हसीना...देखें Video
गौहर खान ने शेयर किया डांस वीडियो
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान (Gauahar Khan) इन दिनों मालदीव में हैं और वहां खूब एंजॉय करती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर एक के बाद एक उनके कई वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं. अब गौहर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अंग्रेजी गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. गौहर की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इस वीडियो को महज कुछ घंटे के अंदर ही 87 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. 

वीडियो में गौहर फुल मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं. बीच समंदर में गौहर के ग्लैमरस अवतार को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में गौहर ने येलो कलर की बिकिनी के साथ येलो ट्रांसपेरेंट शर्ट और व्हाइट कलर की शॉर्ट्स पहनी हुई है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'High seas, Choppy water, Treaded it with my moves. Heheheh..'. इसके पहले गौहर ने मालदीव से लकी अली के सॉन्ग 'Safarnama' पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था. बता दें कि बिग बॉस सीजन 7 जीतने के बाद गौहर की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी गौहर के लाखों चाहने वाले हैं.

गौहर खान का मॉडलिंग करियर भी काफी बढ़िया रहा है. गौहर बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं. रणबीर कपूर के साथ 2009 में आई 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' उनकी पहली डेब्यू फिल्म थी. इसके बाद 'इशकजादे (2012)' में उनके काम की तारीफ हुई. इस फिल्म में कई गाने उन पर फिल्माए गए थे जो सुपरहिट हुए. इसके अलावा फिल्म गेम (2011), बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) और 'बेगम जान (2017)' में भी वे नजर आ चुकी हैं. एक लंबे अंतराल के बाद हाल ही में गौहर को विक्रांत मेस्सी और कृति खरबंदा की फिल्म '14 फेरे (14 Phere)' में देखा गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauahar Khan, Gauahar Khan Video, Gauahar Khan Viral Video, Gauahar Khan Maldives Video, Gauahar Khan Dance Video, Zaid Darbar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com