मुकेश अंबानी की पार्टी में कुछ ऐसे नजर आए दीपिका-रणवीर और टाइगर और दिशा.
- गोल्डन सारी में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ ली एंट्री
- अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर के साथ दिखीं दिशा पटानी
- जाह्नवी और सारा भी नजर आईं अंबानी की पार्टी में
नई दिल्ली:
अंबानी बिजनेस टाइकून हैं और ऐसा कम ही होता है कि अंबानी की पार्टी हो और यह पार्टी बॉलीवुड के सुपरस्टार्स से सजी न हो. चाहे बॉलवुड के सुपरस्टार खान हों या फिर बच्चन परिवार... अंबानी की पार्टी में हर किसी की अटैंडेंस जरूर होती है. शुक्रवार को मुंबई में मुकेश अंबानी ने अपने गणेश स्थापना की पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए. लेकिन सबसे दिलचस्प थे यहां पहुंचे रील और रीयल लाइफ जोड़े. जल्द ही फिल्म 'पद्मावती' में साथ नजर आने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह यहां फिर से साथ में नजर आए. दीपिका और रणवीर ने पार्टी में एक साथ शिरकत की. तो वहीं जल्द ही फिल्म 'बागी 2' में साथ नजर आने वाले टाइगर श्रॉफ भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ नजर आए.
यह भी पढ़ें: 'पापा शाहिद कपूर और मम्मी मीरा के बीच 'सैंडविच' बन गई नन्हीं मीशा
आप भी देखें कैसे की इन जोड़ों ने पार्टी में एंट्री.

यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी: बॉलीवुड सितारों ने कुछ यूं किया गणपति बप्पा का स्वागत
लेकिन जहां टाइगर और रणवीर अपनी-अपनी कथित गर्लफ्रेंड्स के साथ नजर आए तो वहीं इन शुक्रवार को ही रिलीज हुई फिल्म 'ए जेंटलमैंन' के हीरो सिद्धार्थ अपनी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की जगह अपनी को-स्टार जैकलीन के साथ नजर आए. फिल्म ही नहीं बल्कि फिल्म के बाहर भी इन दोनों की केमिस्ट्री काफी मजेदार लग रही थी. 
यह भी पढ़ें: ''Movie Review: मसाला तो सारा है पर फिर भी फीका है यह 'जेंटलमैन'
इस पार्टी में इन जोड़ियों के अलावा सबकी नजरें बॉलीवुड की दो स्टार किड जाह्नवी कपूर और सारा अली खान पर रही. सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान यहां गुलाबी अनारकली सूट में नजर आईं. बता दें कि सारा जल्द ही निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. जबकि वहीं जाह्नवी कपूर खूबसूरत फ्लोरल लहंगे में नजर आईं. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी भी जल्द ही बॉलवुड में एंट्री लेने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: 'Movie Review: जेल की कैद से सुपरस्टार बनने का सफर है 'कैदी बैंड'
अंबानी द्वारा आयोजित इस पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान अपने परिवार के साथ, काजोल, करण जौहर, विद्या बालन, बच्चप परिवार, जूही चावला, हेमा मालिनी जैसे कई सितारों पहुंचे. बता दें कि गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 दिनों तक चलता है, ऐसा माना जाता है विर्सजन के बाद वह अपने माता-पिता देवी पार्वती और भगवान शिव के पास लौट जाते हैं.
VIDEO: 'कैदी बैंड' फिल्म रिव्यू : जेल की कैद से सुपरस्टार बनने का सफर
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

दीपिका और रणवीर सिंह पार्टी में साथ-साथ पहुंचे.

कुछ दिन पहले भी यह जोड़ी साथ में डिनर डेट पर नजर आई थी.

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बागी 2' में साथ नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी: बॉलीवुड सितारों ने कुछ यूं किया गणपति बप्पा का स्वागत
लेकिन जहां टाइगर और रणवीर अपनी-अपनी कथित गर्लफ्रेंड्स के साथ नजर आए तो वहीं इन शुक्रवार को ही रिलीज हुई फिल्म 'ए जेंटलमैंन' के हीरो सिद्धार्थ अपनी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की जगह अपनी को-स्टार जैकलीन के साथ नजर आए. फिल्म ही नहीं बल्कि फिल्म के बाहर भी इन दोनों की केमिस्ट्री काफी मजेदार लग रही थी.

जैकलीन और सिद्धार्थ की फिल्म 'ए जेंटलमैन' शुक्रवार को ही रिलीज हुई है.
यह भी पढ़ें: ''Movie Review: मसाला तो सारा है पर फिर भी फीका है यह 'जेंटलमैन'
इस पार्टी में इन जोड़ियों के अलावा सबकी नजरें बॉलीवुड की दो स्टार किड जाह्नवी कपूर और सारा अली खान पर रही. सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान यहां गुलाबी अनारकली सूट में नजर आईं. बता दें कि सारा जल्द ही निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. जबकि वहीं जाह्नवी कपूर खूबसूरत फ्लोरल लहंगे में नजर आईं. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी भी जल्द ही बॉलवुड में एंट्री लेने वाली हैं.

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान.
यह भी पढ़ें: 'Movie Review: जेल की कैद से सुपरस्टार बनने का सफर है 'कैदी बैंड'
अंबानी द्वारा आयोजित इस पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान अपने परिवार के साथ, काजोल, करण जौहर, विद्या बालन, बच्चप परिवार, जूही चावला, हेमा मालिनी जैसे कई सितारों पहुंचे. बता दें कि गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 दिनों तक चलता है, ऐसा माना जाता है विर्सजन के बाद वह अपने माता-पिता देवी पार्वती और भगवान शिव के पास लौट जाते हैं.
VIDEO: 'कैदी बैंड' फिल्म रिव्यू : जेल की कैद से सुपरस्टार बनने का सफर
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mukesh Ambani Party, Ganesh Chaturthi 2017