विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2023

Gadar 2 Box Office Collection Day 4: चौथे दिन सिनेमाघरों में सुनामी लेकर आई सनी देओल की फिल्म, पार करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा

Gadar 2 Box Office Collection Day 4: गदर 2 को चौथे दिन लगभग 10 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग मिली है. चौथे दिन यानी मंडे को फिल्म ने कमाई के मामले में कई सारे रिकार्ड्स चकनाचूर कर दिए हैं.

Gadar 2 Box Office Collection Day 4: चौथे दिन सिनेमाघरों में सुनामी लेकर आई सनी देओल की फिल्म, पार करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा
Gadar 2 Box Office Collection Day 4: चौथे दिन सिनेमाघरों में सूनामी लेकर आई सनी देओल की फिल्म
नई दिल्ली:

Gadar 2 Box Office Collection Day 4: सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. 22 साल पहले आई गदर की तरह इस बार भी लोग गदर 2 पर भर-भरकर प्यार बरसा रहे हैं. बीते कुछ दिनों से सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे थे. ऐसे में कह सकते हैं कि उनकी मेहनत रंग लाई है. सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने ओपनिंग डे पर ही 40 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया. जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 43 करोड़ के आसपास रहा. वहीं तीसरे दिन तो यानी संडे को फिल्म ने कलेक्शन के मामले में 50 करोड़ का बड़ा आंकड़ा भी पार कर डाला. 

सनी और अमीषा की फिल्म गदर 2 महज तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 133.18 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है. तीन दिन के बाद अब लोगों की नजरें सोमवार के कलेक्शन पर जा टिकी हैं. वीकडे होने की वजह से फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर जरूर पड़ सकता है, लेकिन संभावना है कि इस दिन भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है. आइए देखते हैं गदर 2 फिल्म का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी. 

उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म गदर 2 चौथे दिन 34 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है. गदर 2 को चौथे दिन लगभग 10 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग मिली है. सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 साल 2001 की ब्लॉकबस्टर गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है. गदर 2 एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण अनिल शर्मा ने किया है.

आइए एक नजर डालते हैं कलेक्शन पर: 

Day 1 [1st Friday]- ₹40.10 Cr    
Day 2 [1st Saturday]- ₹43.08 Cr    
Day 3 [1st Sunday]- ₹50 Cr               
Day 4 [1st Monday]- ₹34 Cr (हो सकती है कमाई)    
Total- 169.18 Cr

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gadar 2, Gadar 2 Box Office Collection Day 4, Gadar 2 Movie Collection, Gadar 2 Movie Day 4 Collection, Gadar 2 Day 4 Advance Booking, Gadar 2 Box Office Collection Day 3, Gadar 2 Day 3 Box Office Collection, Gadar 2 Box Office Collection By Day, Gadar 2 Box Office Collection Worldwide Day 4, Gadar 2 Movie, Sunny Deol, Ameeesha Patel, Gadar 2 Budget, Gadar 2 Songs, Gadar 2 Watch Online, Gadar 2 Star Cast, Gadar 2 Public Review, Gadar 2 Monday Box Office Collection, Gadar 2 Records, Gadar 2 Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com