Gadar 2 Box Office Collection Day 11: सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है और सिनेमाघरों में तारा सिंह का तूफान जारी है. दूसरे वीकेंड भी फिल्म ने नए रिकॉर्ड कायम किए और यह बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म ने 375.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म के लिए सोमवार का दिन कठिन होने वाला है और इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म दूसरे सोमवार को 13 करोड़ की कमाई कर सकती है. बता दें, यह गदर 2 के लिए अब तक सबदर कम कलेक्शन होगा.
गदर 2 सनी देओल की एकमात्र फिल्म होगी जो 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी और यह उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. गदर 2 ने पहले दो हफ्तों में शानदार प्रदर्शन किया और इसी के चलते फिल्म 400 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंच गई है. संभावना है कि फिल्म मंगलवार को 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. आइए एक नजर डालते हैं गदर 2 के कलेक्शन पर:
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Day 1 (Friday): Rs 40.1 crore
Day 2 (Saturday): Rs 43.08 crore
Day 3 (Sunday): Rs 51.7 crore
Day 4 (Monday): Rs 38.7 crore
Day 5 (Tuesday): Rs 55.4 crore
Day 6 (Wednesday): Rs 32.37 crore
Day 7(Thursday): Rs 23.28 crore
Day 8 (Friday): Rs 20.5 crore
Day 9 (Saturday): Rs 31.07 Crore
Day 10 (Sunday): Rs 38.9 Crore
Day 11 (Monday): Rs 13.00 Crore (Expected)
Total: Rs 388.10 Crore (nett.)
दूसरे सप्ताह में हर एक दिन गदर 2 के लिए एक रिकॉर्ड होने वाला है. मंगलवार तक यानी 12वें दिन उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म 400 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. बता दें, गदर 2 का अनिल शर्मा ने निर्देशन किया है, जिसमें अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में नजर आई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं