पिता की बर्थडे पार्टी के लिए अलीबाग रवाना हुई शाहरुख खान की बेटी, ये सेलेब्स भी दिखे

शाहरुख खान अपना 52वां फ्रेंड्स और फैमिली के साथ अलीबाग में सेलिब्रेट करेंगे.

पिता की बर्थडे पार्टी के लिए अलीबाग रवाना हुई शाहरुख खान की बेटी, ये सेलेब्स भी दिखे

सुहाना खान, श्वेता बच्चन नंदा और अनन्या पांडे

खास बातें

  • 2 नवंबर को शाहरुख खान मनाएंगे 52वां जन्मदिन
  • शाहरुख के बर्थडे बैश के लिए अलीबाग रवाना हुए सेलेब्स
  • आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा भी पार्टी में होंगी शामिल
मुंबई:

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान गुरुवार को 52 साल के होने जा रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी उनके जन्मदिन की तैयारियां जोरों-शोर से शुरू हो चुकी है. सेलिब्रेशन के लिए शाहरुख के फैमिली और फ्रेंड्स अलीबाग स्थित फार्महाउस के लिए रवाना हो चुके हैं. बुधवार को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान समेत कई सेलेब्स को गेट वे ऑफ इंडिया के बाहर, अलीबाग रवाना होने के लिए फेरी पर बैठते हुए देखा गया.  

पढ़ें: शाहरुख खान की एनीवर्सरी पर सुहाना खान और उनकी सहेलियों ने लूट ली Limelight

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे, ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान, संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर समेत कई सेलेब्स शाहरुख की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए अलीबाग रवाना हुए. 
 

suhana sussanne ndtv

सुहाना खान, सुजैन खान और अनु दीवान (Image courtesy: NDTV/Santosh Nagwekar)

ananya pandey ndtv

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Image courtesy: NDTV/Santosh Nagwekar)

gauri khan ndtv

गौरी खान (Image credit: NDTV/Santosh Nagwekar)

shweta bachchan nanda ndtv

श्वेता बच्चन नंदा (Image courtesy: NDTV/Santosh Nagwekar)

bhavana semea ndtv

भावना पांडे और सीमा खान (Image courtesy: NDTV/Santosh Nagwekar)

maheep shanaya ndtv

बेटी शनाया के साथ महीप कपूर. (Image courtesy: NDTV/Santosh Nagwekar

gauri vikram phadnis ndtv

गौरी खान और डिजाइनर विक्रम फडनिस (Image courtesy: NDTV/Santosh Nagwekar)


शाहरुख की पार्टी में आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, करण जौहर समेत कई सेलेब्स शामिल होंगे. बता दें, हफ्ते भर पहले शाहरुख खान और गौरी खान की 26वां एनिवर्सरी के मौके पर भी अलीबाग में ही पार्टी का आयोजन हुआ था.

VIDEO: आखिरी बार फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में नजर आए थे शाहरुख......और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com