विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2022

न्यू टैलेंट के लिए देश के खास फिल्ममेकर से शुरू किया नया प्रोग्राम, नए युवाओं को मिलेगा मौका

देश के 23 प्रमुख फिल्ममेकर न्यू टैलेंट को मेंटर और लॉन्च करने के लिए एक साथ आए हैं. जियो स्टूडियोज और महावीर जैन, फिक्की फ्रेम्स के 2022 संस्करण में आज 28 सितंबर को मुंबई में एक अनूठी पहल "न्यूकमर्स" लॉन्च करेंगे.

न्यू टैलेंट के लिए देश के खास फिल्ममेकर से शुरू किया नया प्रोग्राम, नए युवाओं को मिलेगा मौका
न्यू टैलेंट के लिए देश के खास फिल्ममेकर से शुरू किया नया प्रोग्राम
नई दिल्ली:

देश के 23 प्रमुख फिल्ममेकर न्यू टैलेंट को मेंटर और लॉन्च करने के लिए एक साथ आए हैं. जियो स्टूडियोज और महावीर जैन, फिक्की फ्रेम्स के 2022 संस्करण में आज 28 सितंबर को मुंबई में एक अनूठी पहल "न्यूकमर्स" लॉन्च करेंगे. उनके साथ कई प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक होंगे. राजकुमार हिरानी, ​​रोहित शेट्टी, सुकुमार, आशुतोष गोवारिकर, कबीर खान, इम्तियाज अली, गौरी शिंदे और आर बाल्की, आनंद एल राय, अनीस बज्मी, एआर मुरुगदास, अश्विनी अय्यर तिवारी और नीतीश तिवारी, राम माधवानी, अली अब्बास जफर, सिद्धार्थ आनंद, राज और डीके, अभिषेक शर्मा, मृगदीप सिंह लांबा, अमित शर्मा, जगन शक्ति, विष्णुवर्धन जैसे प्रतिष्ठित फिल्ममेकर्स की एक टीम न्यू टैलेंट को मेंटर और लॉन्च करने के लिए बनाया गया है.

इस नए कंसोर्टियम के कुछ सम्मानित फिल्म निर्देशक आज फिक्की फ्रेम्स में इस योजना की घोषणा करने के लिए विचार विमर्श के एक कार्यक्रम में उपस्थित होंगे. “इस परिदृश्य में नए अभिनेताओं, लेखकों, निर्देशकों, संगीत प्रतिभाओं और तकनीशियनों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक मंच प्रदान करके, उद्योग को वापस देने का यह एक विनम्र प्रयास है." फिक्की मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कमेटी की चेयरपर्सन और वायकॉम 18 की सीईओ ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर इस विचार की परिकल्पना करने वाले निर्माता महावीर जैन ने कहा, " हम साथ मिलकर अपना कल बनाने के लिए काम करेंगे. "

रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में पत्नी श्लोका संग पहुंचे आकाश अंबानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Newcomers, Initiative Newcomers, Rajkumar Hirani, Rohit Shetty, Sukumar, Ashutosh Gowariker, Kabir Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com