भगवान श्री कृष्ण के भक्तों के लिए ये दिन बहुत ही खास चल रहे हैं. क्योंकि कल जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाएगा. जन्माष्टमी के दिन लोग भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन रहना पसंद करते हैं. बता दें, बॉलीवुड एक्टर्स भी इस दिन को बड़े खास अंदाज से मनाते हैं. ऐसे तो बॉलीवुड में काफी बड़ी सुपरहिट फिल्में बनाई गई हैं. लेकिन कई फिल्मों में भगवान श्री कृष्ण की लीला भी दिखाई गई है. आज हम आपको बॉलीवुड की उन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसमें भगवान श्री कृष्ण की लीला को बहुत ही खास अंदाज में दिखाया गया है.
राधा कैसे न जले
आमिर खान की फिल्म लगान साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आमिर खान के साथ एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह नजर आई थीं. फिल्म में आजादी से पहले की कहानी बताई गई है. वर्षा न होने के कारण गांव वालों को सूखा जैसी चीजों का सामना करना पड़ता है. जिसके बाद ब्रिटिश और भारतीय लोगों में क्रिकेट के मैच को भी एक शानदार अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म का गाना 'राधा कैसे ना जले' भी उस वक्त का सुपरहिट गाना था. जिसको दर्शक आज भी सुनना पसंद करते हैं. इस फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने रास लीला रचाई है. इस गाने को अक्सर किसी इवेंट या प्रोग्राम में चलाया जाता है.
वो किसना है
सुभाष भाई की फिल्म कृष्ण का गाना 'वो किसना है' भी भगवान कृष्ण और राधा के रासलीला पर आधारित है. वैसे तो इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय अहम किरदार में नजर आए थे. लेकिन इस फिल्म का गाना वो किसना है आज भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. कोई भी इवेंट हो या संस्कृत कार्यक्रम हो. इस गाने को लोग अक्सर चलाते हैं और परिवार के साथ डांस करते हैं.
राधा नाचेगी
सुभाष भाई की फिल्म सौदागर में भी 'गाना राधा नाचेगी' में मनीषा कोइराला ने राधा जी के तरह गाने पर खूब रास रचाया है. यह मनीषा कोइराला की पहली फिल्म थी. इस गाने में मनीषा कोइराला का डांस दर्शकों को काफी पसंद आया. सौदागर फिल्म उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी.
आज राधा को श्याम याद आ गया
श्रीदेवी की फिल्म चांद का टुकड़ा साल 1994 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ साथ सलमान खान अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म का गाना आज राधा को श्याम याद आ गया काफी हिट हुआ था. इस गाने को दर्शक आज भी सुनना पसंद करते हैं. इस गाने को दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है. इस गाने को भी प्रोग्राम या सांस्कृतिक मौका पर बड़े जोश के साथ चलाया जाता है.
प्रेम की लीला
फिल्म कृष्णावताराम इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भगवान श्री कृष्ण, रुक्मणी और सत्यभामा की प्रेम कहानी दिखाई गई है. इसके अलावा इस फिल्म में दिखाया गया है कि जब भगवान श्री कृष्ण का निधन होता है तो कैसे पूरी की पूरी द्वारका समुद्र में समा जाती है. इस फिल्म के ज्यादातर गानों में भगवान श्री कृष्णा और राधा जी की रासलीला दिखाई गई है. इस फिल्म का गाना प्रेम की लीला में भी भगवान की रासलीला को बहुत ही प्यारे तरीके से दर्शकों के सामने दिखाया गया है.
ये भी पढे़ं- वो एक्टर्स जिन्होंने पर्दे पर निभाया भगवान श्री कृष्ण का किरदार, एक ऋषिकेश में जी रहे शांति का जीवन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं