विज्ञापन

Entertainment Top 5: अल्फा का रिव्यू, सलमान की मातृभूमि पर बड़ा अपडेट, अमिताभ बच्चन का डर- पढ़ें आज की टॉप 5 खबरें

आज की टॉप 5 मनोरंजन खबरों में पढ़िए ‘अल्फा’ का रिव्यू, ‘मातृभूमि’ पर बड़ा अपडेट, अमिताभ बच्चन का खुलासा और बॉलीवुड की अन्य चर्चित खबरें.

Entertainment Top 5: अल्फा का रिव्यू, सलमान की मातृभूमि पर बड़ा अपडेट, अमिताभ बच्चन का डर- पढ़ें आज की टॉप 5 खबरें
एंटरटेनमेंट की टॉप 5 खबर

Entertainment Top 5: मनोरंजन की दुनिया में आज कई बड़ी खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा. सबसे ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा' की रही, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू सामने आ गया. वहीं सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि' को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच CBFC से जुड़ा बड़ा अपडेट भी सामने आया. इसके अलावा ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक से जुड़ी पुरानी अफवाह पर नया बयान आया, अमिताभ बच्चन ने अपने करियर के सबसे बड़े डर का खुलासा किया और ‘सुल्तान' से जुड़ा सलमान खान का दिलचस्प किस्सा भी चर्चा में रहा. आइए जानते हैं आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट खबरें.

‘मातृभूमि' को लेकर आया बड़ा अपडेट

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि' को लेकर कहा जा रहा था कि फिल्म CBFC में अटक गई है. हालांकि अब सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि ऐसा नहीं है. फिल्म की सर्टिफिकेशन प्रक्रिया सामान्य तरीके से चल रही है और इसे होल्ड पर नहीं रखा गया है. इससे फिल्म को लेकर फैली अटकलों पर विराम लग गया है. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘अल्फा'

यश राज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन फिल्म ‘अल्फा' आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. आलिया भट्ट, बॉबी देओल, अनिल कपूर और शारवरी वाघ स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में लंबे समय से उत्साह था. रिलीज के बाद फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू सामने आ गया है और दर्शक इसकी कहानी, एक्शन और परफॉर्मेंस पर अपनी राय दे रहे हैं. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

400 करोड़ की एलिमनी वाली खबर पर आया जवाब

ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक के समय 400 करोड़ रुपये की एलिमनी की खबरें खूब वायरल हुई थीं. अब सुजैन की बहन फराह खान अली ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है. उन्होंने कहा कि सुजैन ‘गोल्ड डिगर' कहना गलत है और वह एक सम्मानित एवं संपन्न परिवार से आती हैं. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

अमिताभ बच्चन ने बताया सबसे बड़ा डर

अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में शुरुआती करियर को याद करते हुए बताया कि उन्हें हमेशा काम छिन जाने का डर सताता था. इसी वजह से वह एक समय में 10 से 15 फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हो जाते थे. बिग बी ने फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलावों और अपने अनुभवों पर भी खुलकर बात की. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

‘सुल्तान' के लिए तीन महीने तक की तैयारी

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘सुल्तान' के एक खास रेसलिंग सीन को करने से पहले अभिनेता ने तीन महीने का समय लिया था. उन्होंने इस दौरान कड़ी ट्रेनिंग और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर काम किया ताकि किरदार पूरी तरह वास्तविक लगे. उनकी मेहनत का नतीजा बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के रूप में देखने को मिला. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Salman Khan, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com