विज्ञापन

'काम नहीं मिलेगा' के डर से एक साथ करता था 10-15 फिल्में, बिग बी ने बयां किया करियर का सबसे बड़ा डर

अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर लगभग 57 सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने संघर्षों की दास्तां सुनाई है. इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बदलते कामकाज और एक्टिंग की तैयारी सहित कई दिलचस्प बातें बताई हैं.

'काम नहीं मिलेगा' के डर से एक साथ करता था 10-15 फिल्में, बिग बी ने बयां किया करियर का सबसे बड़ा डर
एक साथ 10-15 फिल्मों में करता था काम : अमिताभ बच्चन
NDTV

भारतीय सिनेमा में जब भी महानायकों का जिक्र होता है, तो सबसे पहले अमिताभ बच्चन का नाम सामने आता है. अपनी दमदार एक्टिंग और पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर के दम पर उन्होंने करोड़ों फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. बदलते दौर के साथ भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं देखी गई है. इसका सबसे बड़ा कारण है काम के प्रति उनका समर्पण, जो आज भी बरकरार है. सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए वह अक्सर अपने अनुभव और यादें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ताजा ब्लॉग में फिल्म इंडस्ट्री के बदलते कामकाज, एक्टिंग की तैयारी और अपने संघर्ष भरे शुरुआती दिनों को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई हैं.

ये भी पढ़ें; इस वेब सीरीज में ना है कोई कॉमेडी ना ही हंसी का सीन, फिर भी IMDb रेटिंग में पंचायत से है आगे, हर एपिसोड में नया सस्पेंस

'प्रेप' जैसा शब्द हमारे लिए नया था

अमिताभ बच्चन ने बताया कि आज फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी किरदार के लिए पहले से तैयारी करना आम बात है. कलाकार अपने लुक, बॉडी लैंग्वेज, स्टाइल और किरदार की मेंटेलिटी को समझने के लिए काफी समय देते हैं. उन्होंने कहा कि वह उन कलाकारों की प्रशंसा करते हैं, जो अपने रोल को पूरी गंभीरता और मेहनत के साथ निभाने के लिए पहले से तैयारी करते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके दौर में 'प्रेप' जैसा शब्द लगभग अनजान था. शूटिंग के दौरान कलाकारों को सेट पर पहुंचने के बाद ही डायरेक्टर या असिस्टेंट डायरेक्टर से सीन की जानकारी मिलती थी और उसी समय एक्टिंग करनी पड़ती थी.

एक दिन में 2-3 फिल्मों की शूटिंग करना था आम बात

बिग बी ने बताया कि उस दौर में कलाकार एक साथ 10 से 15 फिल्मों में काम करते थे. कई बार एक ही दिन में दो या तीन अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग करनी पड़ती थी. ऐसे में हर किरदार के लिए अलग-अलग तैयारी करना पॉसिबल नहीं था. उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों ने उनसे पूछा कि वे एक ही दिन में अलग-अलग फिल्मों के अलग-अलग किरदारों में कैसे ढल जाते थे. इस पर उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए लिखा, "भाई साहब, अगर ऐसा नहीं करते तो यह डर बना रहता था कि आगे काम मिलेगा या नहीं. इसलिए जो कहा जाता था, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करते थे. फिर महीनों बाद फिल्म रिलीज होने का इंतजार रहता था कि हमने उसमें क्या और कैसे किया."

संघर्ष ने सिखाया हर चुनौती स्वीकार करना

अमिताभ बच्चन के मुताबिक, उस समय कलाकारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती लगातार काम बनाए रखना था. यही वजह थी कि वे बिना किसी शिकायत के हर भूमिका निभाने के लिए तैयार रहते थे. कहा जा सकता है कि उस दौर में एक्टिंग केवल कला नहीं, बल्कि लगातार काम मिलने की उम्मीद से जुड़ा संघर्ष भी था.

'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि 2898 AD के सीक्वल में नजर आएंगे. इस फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन हैं. फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. साल 2024 में रिलीज हुई 'कल्कि 2898 AD' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था. फिल्म में अश्वत्थामा के किरदार में अमिताभ बच्चन के फैंस और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था. अब सीक्वल में भी वह इसी दमदार भूमिका को दोहराते नजर आएंगे. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी सामने नहीं आई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Blog, Amitabh Bachchan  age, Amitabh Bachchan Film, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com