विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2025

सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पर नजर आए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक, बॉलीवुड में बन चुकी है उन पर फिल्म

Who is Daya Nayak: मुंबई पुलिस अधिकारी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की पूरी टीम के साथ सैफ अली खान के घर पहुंचते देखे गए हैं. जांच के बाद वापस जाते समय घर के बाहर मीडिया ने उन्हें घेर लिया, लेकिन उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पर नजर आए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक, बॉलीवुड में बन चुकी है उन पर फिल्म
Who is Daya Nayak: सैफ अली खान के घर पर दया नायक
नई दिल्ली:

Who is Daya Nayak: सैफ अली खान पर बांद्रा स्थित उनके घर में चोरी करने आए चोरों ने चाकू से हमला किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन पर छह बार चाकू से वार किया गया. उन्हें गंभीर चोट आई हैं. फिलहाल उनकी सर्जरी हुई है. बताया जा रहा है कि उस समय उनकी पत्नी करीना कपूर घर पर नहीं थीं, वह अपनी बहन करिश्मा और दोस्तों के साथ नाइट आउट पार्टी कर रही थीं. उनके परिवार ने एक बयान जारी किया है और फैंस से धैर्य रखने का आग्रह किया है. करीना कपूर खान, बच्चे जेह और तैमूर समेत बाकी परिवार सुरक्षित हैं. इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है.

मुंबई पुलिस अधिकारी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की पूरी टीम के साथ सैफ के घर पर देखे गए हैं. जांच के बाद वापस जाते समय घर के बाहर मीडिया ने उन्हें घेर लिया, लेकिन उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. इस बीच, डीसीपी दीक्षित गेदाम ने मीडिया को एक बयान दिया है. आईएएनएस ने उनके हवाले से कहा, कल देर रात करीब 3 बजे सूचना मिली कि एक्टर सैफ अली खान के घर पर उन पर हमला किया गया है. पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया और फिलहाल जांच चल रही है.

मुंबई पुलिस ने हमले की गहन जांच के लिए सात टीमें बनाई हैं. कई सेलेब्स इस घटना से स्तब्ध हैं और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वे इस घटना से स्तब्ध हैं और उन्होंने मामले की जांच करने और आरोपियों को कड़ी सजा देने के लिए मुंबई पुलिस पर भरोसा जताते हुए एक्टर्स की बेहतर सुरक्षा की मांग की है. बता दें कि बॉलीवुड में दया नायक पर अब तक छप्पन फिल्म बनी थी, जिसमें नाना पाटेकर नजर आए थे. इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था और नाना पाटेकर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan Actor, Saif Ali Khan  saif Ali Khan Attacked, Saif Ali Khan Upcoming Film, Saif Ali Khan Daya Nayak, Saif Ali Khan Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com