विज्ञापन

14 अगस्त को पक्की है इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से टक्कर, रिलीज से 8 दिन पहले रिलीज होगा ट्रेलर

14 अगस्त को इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' रिलीज हो रही है. फिल्म की टक्कर सनी देओल की बंटवारा 1947 से है. लेकिन दिलचस्प यह है कि आवारापन 2 का ट्रेलर फिल्म की रिलीज से 8 दिन पहले रिलीज किया जाएगा.

14 अगस्त को पक्की है इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से टक्कर, रिलीज से 8 दिन पहले रिलीज होगा ट्रेलर
14 अगस्त को ही रिलीज होगी इमरान हाशमी की आवारापन 2, 8 दिन पहले आएगा ट्रेलर
Instagram
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है. अब बताया जा रहा है कि 'आवारापन 2' का ट्रेलर 6 अगस्त 2026 को रिलीज होगा. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसकी रिलीज को टाला नहीं गया है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की फिल्म 'बंटवारा 1947' से है. इस फिल्म का पहले नाम लाहौर 1947 था. इसको राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान प्रोडक्शन ने इसे प्रोड्यूस किया है.

आवारापन का शिवम पंडित आज भी है हिट, 19 साल बाद आ रहा सीक्वल

2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' ने इमरान हाशमी को शिवम पंडित के किरदार में एक कल्ट स्टेटस दिलाया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बावजूद कई साल बाद दर्शकों के दिलों में बस गई. फिल्म का बजट लगभग 18 करोड़ रुपये था तो 12.50 करोड़ रुपये ही फिल्म कमा सकी थी.

अब 19 साल बाद सीक्वल आ रहा है. निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं और प्रोडक्शन विशेष फिल्म्स के बैनर तले विशेष भट्ट कर रहे हैं. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

आवारापन 2 टीजर

पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे इमरान हाशमी

आवारापन 2 को एक्शन-ड्रामा बताया जा रहा है, जो शिवम पंडित की कहानी को आगे बढ़ाएगा. टीजर जून 2026 के अंत में रिलीज हो चुका है, जिसमें इमरान हाशमी का लुक और पुरानी यादें दिखीं. म्यूजिक में मिथून, अमाल मलिक समेत कई कंपोजर्स हैं. पुराने गाने जैसे 'तो फिर आओ' और 'तेरा मेरा रिश्ता' के नए वर्जन भी शामिल हैं. 'ये आवारापन' और 'वे जुनून' जैसे ट्रैक्स पहले ही रिलीज हो चुके हैं और फैन्स को पसंद आ रहे हैं.

लेकिन फिल्म का टीजर रिलीज करने के समय जिस तरह का मूमेंटम फिल्म को मिला था, मेकर्स उसका फायदा उठाने में चूक गए. उसके बाद से फिल्म के गाने तो रिलीज किए गए, लेकिन ट्रेलर को लेकर काफी देर कर दी. इस तरह शुरुआती बढ़त के बाद चीजें काफी बदल गई हैं. देखना यह है कि मेकर्स की ये स्ट्रेटजी कितना रंग ला पाती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day, Emraan Hashmi, Awarapan 2 Trailer, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com