विज्ञापन

16 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर होने वाली है महा टक्कर, सनी देओल ने भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सिर्फ 16 दिन... बस इतना ही वक्त बचा है इस साल की दो सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' और 'बटवारा 1947' की रिलीज होने वाली है.

16 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर होने वाली है महा टक्कर, सनी देओल ने भिड़ेंगे इमरान हाशमी
16 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर होने वाली है महा टक्कर
NDTV

सिर्फ 16 दिन... बस इतना ही वक्त बचा है इस साल की दो सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' और 'बटवारा 1947' की रिलीज होने वाली है. विशेष फिल्म्स इस काउंटडाउन के हर दिन को खास बना रहा है. आज मेकर्स ने इमरान हाशमी के शिवम पंडित अवतार वाला नया मोशन पोस्टर रिलीज़ किया, जिसमें दर्शकों को बहुप्रतीक्षित गीत 'तेरा मेरा रिश्ता' की पहली झलक भी सुनने को मिली. इसे एक बार सुनते ही एहसास हो जाता है कि यह गीत सीधे दिल को छूने वाला है.

'आवारापन 2' का गाना

'तेरा मेरा रिश्ता' सिर्फ एक गीत नहीं है. जिसने भी 'आवारापन' से प्यार किया है, उसके लिए ये चार शब्द हमेशा से एक खास एहसास रहे हैं. और जिस शख्स ने पहली बार इन शब्दों को लिखा था सईद कादरी उनका इस नए अध्याय को लिखने के लिए लौटना अपने आप में बहुत कुछ कहता है. 'आवारापन 2' कोई रीमेक नहीं है, बल्कि उसी कहानी का आगे बढ़ता हुआ सफर है. और यह गीत भी ठीक वैसा ही एहसास देता है.

इस बार सईद कादरी के साथ संगीतकार मिथुन जुड़े हैं, जिन्होंने अपनी खास भावनात्मक शैली से इस रचना को संगीतमय बनाया है. वहीं इस गीत को अपनी आवाज़ दी है सुबोध शर्मा ने. यह 'आवारापन 2' में उनका तीसरा गीत है और वह इस फिल्म में बिना किसी शोर-शराबे के, लेकिन पूरी मजबूती के साथ शिवम पंडित की आवाज बनकर उभर रहे हैं.

निर्माता विशेष भट्ट हमेशा कहते आए हैं कि 'आवारापन' का संगीत, शिवम के किरदार जितना ही महत्वपूर्ण है. 'तेरा मेरा रिश्ता' एक बार फिर इस बात को साबित करता है. मेकर्स फिलहाल दर्शकों को सिर्फ उतनी ही झलक दे रहे हैं, जो उनकी भावनाओं को जगा सके, जबकि बाकी अनुभव बड़े पर्दे के लिए संभालकर रखा गया है.

स्टाक कास्ट

'आवारापन 2' में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नज़र आएंगे. उनके साथ फिल्म में दिशा पाटनी, शबाना आज़मी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म्स प्रस्तुत करते हैं 'आवारापन 2', जो एक विशेष भट्ट प्रोडक्शन है. फिल्म का निर्माण विशेष भट्ट ने किया है, निर्देशन नितिन कक्कड़ का है और इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है. 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसी दिन सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' रिलीज होने वाली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Awarapan 2, Awarapan 2 Movie, Awarapan 2 Release Date, Batwara 1947, Batwara 1947 Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com