विज्ञापन
This Article is From May 23, 2019

चुनाव रुझानों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का आया रिएक्शन, बोलीं- विपक्ष के लिए शोक सभा...

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए वोटों की गिनती जारी है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 300 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना रखी है. बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag) ने इस पर यूं रिएक्शन दिया है.

चुनाव रुझानों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का आया रिएक्शन, बोलीं- विपक्ष के लिए शोक सभा...
Election Results 2019: बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag) का आया रिएक्शन
  • रुझानों में बीजेपी को बढ़त
  • एनडीए 300 के पार
  • बॉलीवुड से यूं आया रिएक्शन
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019)  के लिए वोटों की गिनती जारी है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 300 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना रखी है. कांग्रेस गठबंधन भी 100 के आंकड़े को पार कर गया है. रुझानों में एनडीए गठबंधन बहुमत के 272 के आंकड़े को पार कर गया है. नतीजों को लेकर बॉलीवुड से रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग (Gul Panag) ने ट्वीट किया हैः 'यह तो विपक्ष के लिए शोक सभा बन गई है.' इस तरह गुल पनाग (Gul Panag) ने लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर विपक्ष पर तंज कसा है. 

लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर गुल पनाग से पहले बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित भी रिएक्ट कर चुके हैं. अशोक पंडित ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया थाः 'आखिर वो दिन आ ही गया जब विपक्ष पिटते हुए नजर आएगा! जब देश के दुश्मन जमीन पर गिरते हुए नजर आएंगे! आज भारत जीतेगा!'

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) की वोटों की गिनती में शुरुआती रुझानों में एनडीए (NDA) ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. लोकसभा चुनाव के तहत देश भर में 542 संसदीय सीटों के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है. पहली बार ईवीएम गणना के साथ मतदाता सत्यापित पेपर ऑडिट पर्चियों (वीवीपैट) का मिलान किए जाने के कारण, देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है.  इस बार 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. सात चरणों में हुए मतदान में 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Election 2019, Election Results 2019, Results 2019, Bollywood Actress Gul Panag, Gul Panag Twitter Reaction, Verdict 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com