कोरोना महामारी एक बार फिर लोगों को अपने चपेटे में ले रहा है. कहा जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर जल्द आने वाली है. बॉलीवुड में तो बीते कई दिनों में कई सितारे कोविड पॉजिटिव हुए. करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर और शनाया कपूर समेत कई सेलेब्स कोविड से खुद को बचा नहीं पाए. ऐसे में अब खबर आ रही है कि टीवी इंडस्ट्री की क्वीन और जितेन्द्र की बेटी एकता रवि कपूर (Ekta Kapoor) भी कोविड पॉजिटिव हो गई हैं.
एकता कपूर हुईं कोविड पॉजिटिव
एकता कपूर (Ekta Kapoor Covid Positive) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी अपने फैन्स के साथ साझा की है. एकता ने कुछ घंटों पहले एक पोस्ट लिख कर बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है. एकता ने लिखा है, “सभी जरूरी एहतियात बरतने के बाद भी मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं. मैं ठीक हूं और रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपना टेस्ट करवा लें”. एकता की इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वाले उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और कमेंट्स में उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एकता कपूर (Ekta Kapoor) की पोस्ट पर मौनी रॉय, श्वेता तिवारी, हिना खान, दिव्या अग्रवाल, विक्रांत मेसी, सुरभि चंदना जैसे सितारों ने कमेंट्स किए हैं. बता दें, एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी निर्माता व निर्देशक हैं. वे कई हिट टीवी सीरियल्स का निर्माण कर चुकी हैं. इसके साथ ही एकता कपूर फिल्मों में भी सक्रिय हैं.
ये भी देखें: विक्की कौशल के खिलाफ नंबर प्लेट को लेकर पुलिस में शिकायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं