पीएम मोदी (PM Modi) के जीवन पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मुश्किलों के घेरे में आ गई है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने फिल्म के निर्माताओं को नोटिस भेज दिया है. सीपीएम (CPM) और कांग्रेस (Congress) ने फिल्म के रिलीज होने की शिकायत की थी. पार्टियों का कहना है कि यह फिल्म राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए रिलीज की जा रही है. कांग्रेस (Congress) की कर्नाटक इकाई ने चुनाव आयोग से शिकायत थी कि वह पांच अप्रैल को रिलीज होने जा रही ‘पीएम नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किए जाने से पहले एक बार देखे और पता लगाए कि इससे आचार संहिता का उल्लंघन होता है या नहीं.
102 साल के श्याम सरन नेगी फिर करेंगे VOTE, नहीं छोड़ते पीएम मोदी की 'मन की बात' सुनने का मौका
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
EC sends notice to 4 producers of film 'PM Narendra Modi'. Congress & CPM had complained to EC about the film's release, saying it's being done with political intent. EC had sent notices to two newspapers on 20 March over publishing 'PM Narendra Modi' film's poster for promotions pic.twitter.com/CHcBiIDW4R
— ANI (@ANI) March 27, 2019
फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी' के निर्माताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, 30 मार्च तक देना होगा जवाब
फिल्म (PM Narendra Modi) के विज्ञापन प्रकाशन को आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि संबंधित पक्षों को जवाब देने के लिए 30 मार्च तक का समय दिया गया है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बायोपिक की रिलीज डेट पहले 12 अप्रैल आई थी. लेकिन अब फिल्म को 5 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा. इस तरह चुनावी माहौल में फिल्म को पहले रिलीज करने के कई मायने निकाले जा रहे हैं. हालांकि फिल्म के निर्माताओं ने कहा है कि यह उन्होंने पब्लिक डिमांड पर किया है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उमंग कुमार फिल्म को डायरेक्टर कर रहे हैं और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberai) पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के रोल में हैं.
बता दें कि फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी' (PM Narendra Modi) के विज्ञापन प्रकाशन के लिए प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और दो अख़बारों को 20 मार्च को नोटिस जारी किये गए हैं. इस फिल्म में को-प्रोड्यूसर के रूप में संदीप सिंह भी शामिल हैं जबकि नेशनल अवॉर्ड विजेत ओमंग कुमार फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. उन्होंने मैरी कॉम (Marry Kom) और सरबजीत नाम की दो हिट फिल्में बनाई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं