विज्ञापन

यूपी-बिहार की शादियों में समधी को गाली देने के लिए गाया जाता है ये गीत, तारीफ के बहाने होती है मीठी नोकझोंक

यूपी-बिहार की शादियों में लोकगीतों की बहुत ही पुरानी परंपरा रही है. लड़केवालों और लड़कीवालों के बीच मीठी नोकझोंक वाले ये गीत खूब पसंद किए जाते हैं. यहां हम आपको एक ऐसे ही गीत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें समधी को गाली दी जा रही हैं.

यूपी-बिहार की शादियों में समधी को गाली देने के लिए गाया जाता है ये गीत, तारीफ के बहाने होती है मीठी नोकझोंक
यूपी-बिहार की शादियों में समधी को गाली देने के लिए खूब पसंद किया जाता है ये गीत
Social Media (ये सीन आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म से लिया गया है)
नई दिल्ली:

यूपी बिहार की शादियों में रंग जमाने के लिए अलग अलग तरह के गीत गाए जाते हैं. जब महिलाएं मिलकर ढोल बजाती हैं और सुर से सुर मिलाती हैं तो इस तरह के गाने एक अलग ही माहौल बना देते हैं. इस मस्ती के माहौल में गाना-बजाना तो होता ही साथ ही साथ मस्ती मजाक भी होता है. यहीं से शादी-ब्याह में गालियों की परंपरा की शुरुआत हुई और आज ये एक इस तरह की रस्मों का एक अहम हिस्सा है. लड़कीवालों और लड़कीवालों के बीच चलने वाला ये गालियों का मुकाबला अपने आप में खूब मजेदार हो जाता है. आज हम आपको इसी रंग में रंगे यानी गाली वाले एक गाने के बारे में बताएंगे. इस गाने में समधी जी को गाली दी जा रही है यानी समधी जी की टांग खींची जा रही है. 

करीब 9 महीने पहले रिलीज हुआ गीत "समधी जी वाह वाह" (Biyah Wali Gari) इसी परंपरा को नई एनर्जी दे रहा है. इस गाने को कुमारी सोनल, अनन्या सिंह और किरण कश्यप ने गाया है. इस मजेदार गीत के बोल लिखे गणेश कुमार काजल ने लिखे और इसे संगीत से सजाने का काम सुशांत अस्थाना ने किया. फोक कैफे और ईवा ऑडियो-वीडियो प्रोडक्शन के इस ट्रैक में समधी, जीजा और बारातियों पर मीठे तंज कसते हुए पारंपरिक ठिठोली भरी गई है.

बता दें कि गारी गीत यूपी-बिहार खासतौर से पूर्वांचल और मिथिला की शादियों की पहचान हैं. दुल्हन के घर की महिलाएं बारात आने पर दूल्हे, उसके पिता (समधी), चाचा, फूफा और दूसरे रिश्तेदारों को मजाकिया अंदाज में "गारी" देती हैं. ये गालियां किसी का अपमान नहीं, बल्कि स्वागत और एंटरटेनमेंट का तरीका हैं. कहा जाता है कि इसकी जड़ें रामायण के समय से जुड़ी हैं, जब भगवान राम की बारात मिथिला पहुंची तो जनकपुर की महिलाओं ने इसी तरह हंसी-ठिठोली भरे गीत गाए थे. आज भी ये गीत शादी के माहौल को हल्का-फुल्का और यादगार बनाते हैं.

"समधी जी वाह वाह" नाम से रिलीज हुआ ये गाना समधी की तारीफ के बहाने छेड़खानी दिखाता है. कुमारी सोनल जैसी सिंगर्स ने इन लोकगीतों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नया रूप दिया है, जिससे युवा पीढ़ी भी इस संस्कृति से जुड़ रही है. यह गाना न सिर्फ शादी का माहौल मजेदार कर देता है बल्कि यूपी-बिहार की लोक परंपरा को भी जिंदा रखता है.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र का ये गाना 47 साल बाद भी सुपरहिट, मोहम्मद रफी-उषा मंगेशकर की आवाज में सजी मामा-भांजी के रिश्ते की खूबसूरत कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Songs, Bhojpuri Geet, Hindi Songs, Entertainment News, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com