विज्ञापन

Drishyam 3 Advance Booking: भारत में धड़ाधड़ बिक रहीं अजय देवगन की दृश्यम 3 की टिकटें, PVR ने भी दे दिया धमाकेदार ऑफर

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिसके चलते पीवीआर ने भी एक धमाकेदार ऑफर दर्शकों को दे दिया है. 

Drishyam 3 Advance Booking: भारत में धड़ाधड़ बिक रहीं अजय देवगन की दृश्यम 3 की टिकटें, PVR ने भी दे दिया धमाकेदार ऑफर
Drishyam 3 Advance Booking: दृश्यम 3 एडवांस बुकिंग
नई दिल्ली:

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 3 यानी 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके चलते स्टार्स प्रमोशन में बिजी हैं. जबकि मेकर्स ने एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. दृश्यम और दृश्यम 2 की तरह फिल्म की चर्चा बॉक्स ऑफिस पर खूब हो रही है, जिसका असर दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है. इसी के बीच पीवीआर ने भी अपने दर्शकों को एक धमाकेदार ऑफर दृश्यम 3 के लिए दिया है, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. 

दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग कलेक्शन

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दृश्यम 3 ने दो नेशनल चेन में लगभग 35,000 टिकट बेचे हैं.  उम्मीद लगाई जा रही है कि नेशनल चेन में टिकटों की संख्या बढ़कर लगभग 45,000 हो सकती है. बता दें कि 2 अक्टूबर को फ्राइडे है और गांधी जयंती का हॉलीडे भी है, जिसके चलते फिल्म की ओपनिंग डे की टिकट बुकिंग और ज्यादा होने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें- पांच गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत, दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम

PVR को दृश्यम 3 ऑफर

पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि दृश्यम द कन्क्लूजन की 4 टिकट खरीदने पर एक प्लेट पावभाजी फ्री मिलेगी. पोस्ट के मुताबिक यह ऑफर पीवीआर आइनॉक्स प्रॉपर्टीज पर ही उपलब्ध होगा.  

दृश्यम द कनक्लूजन की कहानी

पिछले दिन 2 मिनट 52 सेकंड का दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें विजय सालगांवकर (अजय देवगन) एक बार फिर अपने परिवार के सीक्रेट को कानून के हाथों से बचाते नजर आए थे. लेकिन मामला अब सिर्फ दिमागी खेल नहीं रहा बल्कि विजय और पुलिस के बीच अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है. ट्रेलर में अजय देवगन कहते हैं, उनके बहुत ही मजबूत सबूत हैं. जयदीप अहलावत फिल्म में क्राइम ब्रांच के एसपी की भूमिका में नजर आएंगे. ट्रेलर में देखने को मिलता है कि वे विजय सालगांवकर की समझ और चालाकी को पहचानते हैं. इसी बदलाव के बीच विजय का सामना पहले से ज्यादा खतरनाक चुनौती से होता है.  

ये भी पढ़ें- दो सौतेली बहनों का एक ही है प्यार, उदित, सानू, अलका, सोनू, कविता के 9 के नौ गाने सुपरहिट, प्लेलिस्ट में जरुर होंगे 2002 में आई फिल्म के गाने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drishyam 3, Drishyam 3 Advance Booking, Pvr Inox, Bollywood, Ajay Devgn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com