विज्ञापन

‘बाप पे मत जाना’ कहने वाली डॉली बिंद्रा का 16 साल में बदला पूरा लुक, ट्रांसफॉर्मेंशन देख फैंस बोले- कितना वजन कम कर लिया

Dolly Bindra Now: पिछले काफी समय से डॉली कैमरे से गायब हैं. लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कुकिंग करती नजर आ रही हैं. डॉली बिंद्रा अपनी दमदार आवाज और बेबाक अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं.

‘बाप पे मत जाना’ कहने वाली डॉली बिंद्रा का 16 साल में बदला पूरा लुक, ट्रांसफॉर्मेंशन देख फैंस बोले- कितना वजन कम कर लिया
बाप पे मत जाना वाली डॉली बिंद्रा हो गई हैं फिट
नई दिल्ली:

‘बाप पे मत जाना…' यह फेमस डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर सुनाई दे जाता है. यह डायलॉग रियलिटी शो बिग बॉस में खूब चर्चा में रहा था, जहां डॉली बिंद्रा अपनी दमदार आवाज और बेबाक अंदाज से पूरे घर का माहौल बदल देती थीं. उनके बोलने भर से घर में हलचल मच जाती थी. लेकिन पिछले काफी समय से डॉली कैमरे से गायब हैं. लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कुकिंग करती नजर आ रही हैं. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब दर्शकों ने उन्हें खाना बनाते देखा हो. इससे पहले भी वह कई रियलिटी शोज में किचन एक्टिविटी करते हुए दिखाई दे चुकी हैं. लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर लंबे समय से टीवी और फिल्मों से दूर चल रहीं डॉली बिंद्रा आजकल क्या कर रही हैं. यही नहीं, इन दोनों वीडियो में उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन भी देखा जा सकता है.

डॉली बिंद्रा का पुराना लुक

दुबई में रह रही हैं डॉली बिंद्रा

डॉली बिंद्रा फिलहाल दुबई में रहती हैं. उन्होंने दुबई के बिजनेसमैन कजाद किरमानी से शादी की है. इसके साथ ही डॉली ने वहां अपनी कंपनी डॉली बिंद्रा मैनेजमेंट कंपनी शुरू की है, जो एंडोर्समेंट, इवेंट्स और प्रॉपर्टी से जुड़े काम संभालती है. एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद डॉली अब अपने बिजनेस पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं.

डॉली बिंद्रा का नया लुक

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन ने रिजेक्ट किया पहला शो, बाद में बनी बॉलीवुड सुपरस्टार, शादी के बाद 8 साल का ब्रेक, आज भी हैं फैन्स के दिलों की धड़कन

बिग बॉस से मिला फेम

डॉली बिंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी से की थी. इसके बाद वह 1998 के टीवी शो हम सब एक हैं में नजर आईं. उन्होंने कई फिल्मों में छोटे लेकिन यादगार किरदार निभाए, जिनमें बिच्छू, खिलाड़ी 420, गदर: एक प्रेम कथा, स्टाइल और धमाल शामिल हैं. लेकिन डॉली बिंद्रा को असली पहचान साल 2010 में बिग बॉस से मिली. शो में उनका आक्रामक अंदाज और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ तीखी बहसें काफी चर्चा में रहीं. इस शो में मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के साथ उनकी नोकझोंक खूब वायरल हुई थी. शो का उनका डायलॉग “बाप पे मत जाना…” आज भी लोगों को याद है.

विवादों में भी रहा नाम

डॉली बिंद्रा का नाम कई विवादों से भी जुड़ा रहा. साल 2011 में वह आध्यात्मिक गुरु राधे मां के संपर्क में आई थीं. बाद में 2015 में उन्होंने राधे मां के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके अलावा, 2014 में उनकी पड़ोसी ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था. हालांकि, डॉली ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि पड़ोसी ने देर रात उनके घर आकर विवाद शुरू किया था.

ये भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 3: पहले वीकेंड पर आयुष्मान खुराना की कमाई रही धीमी, संडे को वसूले सिर्फ 7.75 करोड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com