विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2019

मलाइका अरोड़ा ने Diwali पार्टी में यूं झूमकर लगाए ठुमके, Viral Video ने मचाई धूम

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की दिवाली (Diwali 2019) के मौके की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और उनका कमाल का अंदाज फैन्स को जबरदस्त अंदाज में पसंद भी आ रहा है.

मलाइका अरोड़ा ने Diwali पार्टी में यूं झूमकर लगाए ठुमके, Viral Video ने मचाई धूम
Viral Video: मलाइका अरोड़ा ने दिवाली पार्टी में झूमकर किया डांस
  • मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
  • मलाइका ने झूमकर लगाए ठुमकेै
  • दिवाली पार्टी में आईं नजर
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की दिवाली (Diwali 2019) के मौके की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और उनका कमाल का अंदाज फैन्स को जबरदस्त अंदाज में पसंद भी आ रहा है. मलाइका अरोड़ा की बेटे अरहान और बहन अमृता अरोड़ा के साथ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लेकिन मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक डांस वीडियो डाला है. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है, और सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का दिवाली (Diwali) के मौके पर डांस वाला यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.


मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इस वीडियो में ट्रेडिशन नहीं बल्कि मॉडर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं, और दिवाली के मौके पर झूमकर ठुमके लगा रही है. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका ने इस बार अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट की है. मलाइका अरोड़ा ने बहन अमृता अरोड़ा और बेटे अरहान खान के साथ कई फोटो भी सोशल मीडिया पर डाली हैं. मलाइका अरोड़ा की फोटो पर यूं तो फैन्स के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी खूब कमेंट कर रहे हैं, लेकिन अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के चाचा संजय कपूर का कमेंट कुछ खास रहा है. अरहान (Arhaan Khan) और अमृता के साथ फोटो शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने लिखा, 'मेरा प्यार.'

मलाइका अरोड़ा की इस फोटो पर संजय कपूर ने कमेंट करते हुए दिल का इमोजी बनाया. इस तरह दिवाली (Diwali 2019) के मौके पर मलाइका अरोड़ा अपने अंदाज और तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora Dance Video, Malaika Arora Viral Video, Malaika Arora Diwali 2019 Video, Malaika Arora, Viral Video, Diwali 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com