विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2017

दिव्‍यांका त्रिपाठी ने शेयर किया अपनी विदाई का वीडियो, देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

सभी रस्मों के बाद आता है विदाई का सबसे नाजुक पल, जिसमें सबकी आंखें नम हो जाती हैं. लेकिन दिव्‍यांका के इस वीडियो में इसी पल कुछ ऐसा हुआ कि आप हंसते रह जाएंगे.

दिव्‍यांका त्रिपाठी ने शेयर किया अपनी विदाई का वीडियो, देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
  • दिव्यंका के इस वीडियो में इसी पल कुछ ऐसा हुआ कि आप हंसते रह जाएंगे.
  • परिवार उन्हें विदा करने आया है और विदाई की रस्म निभा रहा है.
  • दिव्यंका विवेक दहिया से शादी के बाद मध्य प्रदेश के भोपाल एयरपोर्ट पर हैं.
टीवी एक्ट्रेस दिव्‍यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी विदाई का एक वीडियो शेयर किया है. लेकिन किसी दूसरी विदाई वीडियो की तरह इसे देख कर आपकी आंखों से आंसू नहीं आएंगे, बल्कि‍ इस वीडियो को देख कर आप हंस हंस कर लोटपोट हो जाएंगे. इस वीडियो में दिव्‍यांका विवेक दहिया से शादी के बाद मध्य प्रदेश के भोपाल एयरपोर्ट पर हैं. यहां उनका परिवार उन्हें विदा करने आया है और विदाई की रस्म निभा रहा है. सभी रस्मों के बाद आता है विदाई का सबसे नाजुक पल, जिसमें सबकी आंखें नम हो जाती हैं. लेकिन दिव्यंका के इस वीडियो में इसी पल कुछ ऐसा हुआ कि आप हंसते रह जाएंगे.

अपनी विदाई का यह वीडियो शेयर करते हुए दिव्‍यांका ने अपने पति विवेक के इसमें संबोधि‍त किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “विवेक क्या तुम्हें यह दिन याद है? उस दिन भी आज तरह तेज बारिश हुई थी. घर से मेरी विदाई होने वाली थी. लेकिन बारिश और बाढ़ की वजह से विदाई नहीं हो पाई थी. इसी वजह से हमें इस ऑकवर्ड एयरपोर्ट विदाई का सामना करना पड़ा था.''

एक नजर इस वीडियो पर-
 


गौरतलब टीवी के पॉपुलर कपल दिव्‍यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 'नच बलिए सीजन 8' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. रविवार रात प्रसारित एपिसोड में जोड़ी ने शो के दूसरे फाइनलिस्ट सनाया ईरानी-मोहित सेहगल और एबिगेल पांडे-सनम जौहर को पीछे छोड़ नच की ट्रॉफी जीती.
 


ट्रॉफी के अलावा इस स्टार कपल को 35 लाख रुपये, हीरो मेस्ट्रो गाड़ी और ऑरा की ज्वैलरी ईनाम के तौर पर मिली है. इस कॉम्पटिशन में सनम जौहर और एबिगेल पांडे दूसरे जबकि सनाया ईरानी और मोहित सेहगल तीसरे स्थान पर रहे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divyanka Tripathi, Divyanka Tripathi Actress, Divyanka Tripathi Dance, Divyanka Tripathi Nach Baliye, Divyanka Tripathi Marriage, Vivek Dahiya, Divyanka Tripathi Vivek Dahiya, Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Marriage, Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Nach Baliye, Bidaai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com