- सलमान खान के साथ नजर आएंगी दिशा
- 5 जून को रिलीज हो रही है फिल्म
- अली अब्बास जफर ने की है डायरेक्ट
सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'भारत (Bharat)' फिल्म में नजर आ रहीं दिशा पटानी (Disha Patani) ने कहा है कि शायद अब वे कभी बॉलीवुड के सुल्तान के साथ काम न कर सकें. दिशा पटानी ने मुंबई मिरर से हुई बातचीत में इस बात का खुलासा किया है. जब दिशा पटानी (Disha Patani) से पूछा गया कि वे ऐसा क्यों सोचती हैं तो उन्होंने जवाब दियाः 'हमारी उम्र में अंतर की वजह से मैं ऐसा सोचती हूं. भारत में, यह ठीक था क्योंकि सलमान खान (Salman Khan) सर उस हिस्से में 20-30 साल के शख्स का रोल निभा रहे थे, इसलिए तुरंत हां कर दी. वह बहुत ही कमाल के इनसान हैं, और बहुत ही मेहनती भी हैं. मुझे उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ मिला है. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मुझे सलमान सर के साथ दोबारा काम करने को मिलेगा. यहां तक कि अली सर (भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर) ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाते समय यही बात कही थी.'
बंगाली एक्ट्रेसेस से सांसद बनीं मिमी और नुसरत कुछ इस अंदाज में पहुंचीं संसद, वायरल हुईं Photo
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
दिशा पटानी (Disha Patani) 'भारत' फिल्म में ट्रेपिज आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं जो साठ के दशक में सर्कस में काम करती है. इस सर्कस में सलमान खआन स्टंटमैन हैं. फिल्म में सलमान खान का नाम भारत है. दिशा पटानी ने बातचीत में बताया, 'अली सर ने मुझे इस रोल के लिए बताया था, जो स्पेशल अपियरेंस है. मैं उनकी बात सुनी और सलमान सर के साथ ट्रेपिज आर्टिस्ट का किरदार था तो मैंने हां कर दी.'
बीजेपी की जीत के बाद ऋषि कपूर ने जाहिर की चिंता, वायरल हुआ Tweet...
सलमान खान की फिल्म 'भारत (Bharat)' को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया . 'भारत' में सलमान खान (Salman Khan) के अलावा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), दिशा पटानी (Disha Patani), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) भी हैं. सलमान खान की भारत ईद (Eid 2019) के मौके पर यानी 5 जून रिलीज होने जा रही है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं