विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' हुई फ्लॉप, जानें फिल्म की असफलता पर डायरेक्टर की राय...

पूछे जाने पर कि फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' की असफलता को इम्तियाज अली किस तरह से देखते हैं, अली ने मुस्कुराते हुए कहा- 'कभी खुशी कभी गम.'

शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' हुई फ्लॉप, जानें फिल्म की असफलता पर डायरेक्टर की राय...
  • 'जब हैरी मेट सेजल' की असफलता पर बोले इम्तियाज- कभी खुशी कभी गम
  • एक नई कहानी पर काम कर रहे हैं इम्तियाज अली
  • अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज' को लेकर एक्साइटेड हैं डायरेक्टर
मुंबई: अगस्त में रिलीज हुई शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. हालांकि, फिल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहीं. अब डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपनी इस फिल्म की असलफता को 'कभी खुशी कभी गम' करार दिया है. पूछे जाने पर कि फिल्म की असफलता को वे किस तरह देखते हैं , अली ने मुस्कुराते हुए कहा, 'कभी खुशी कभी गम.' अली ने एक नई कहानी लिखी है और इस बात पर विचार कर रहे हैं कि पहले किस फिल्म का निर्देशन किया जाए.

पढ़ें: शाहरुख खान बनारस गए और फ्री में पान खाकर लौट आए! ट्विटर पर हुए TROLL...
 
jab harry met sajal

पढ़ें: भारत में फ्लॉप, अब शाहरूख-अनुष्का की ‘जब हैरी मेट सेजल’ होगी मिस्र में रिलीज

गुरुवार रात मामी के 19 वें मुंबई फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने आए निर्देशक ने कहा कि वह अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म 'मुक्काबाज' देखने की प्रतीक्षा में है. बॉक्सिंग पर आधारित इस फिल्म से समारोह की शुरूआत हुई. उन्होंने कहा, "'मुक्काबाज' में अनुराग ने जो किया है उसे देखकर मैं आश्चर्यचकित हूं. मैंने इसके कुछ अंश देखे हैं और मेरे दिमाग में अभी भी वही चल रहा है. मैं यहां ढेर सारी अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय फिल्में देखने वाला हूं जो मुझे सिनेमा घरों में देखने को नहीं मिलती हैं."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imtiaz Ali, Jab Harry Met Sejal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com