विज्ञापन

डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही कर ली शादी, मनमुटाव के बाद भी कभी नहीं दिया तलाक, 6 फोटो में पढ़ें कहानी

इस एक्ट्रेस को 16 साल की उम्र में डेब्यू फिल्म में काम करने का मौका मिला. इनकी पहली ही फिल्म दर्शकों के बीच खासी पॉपुलर हुई थी और आज भी आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है.

डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही कर ली शादी, मनमुटाव के बाद भी कभी नहीं दिया तलाक, 6 फोटो में पढ़ें कहानी
डिंपल कपाड़िया 8 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा जगत में डिंपल कपाड़िया एक ऐसा नाम है जिन्होंने कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल की और बाद में अपने जीवन के फैसलों से सबको चौंका दिया. 8 जून 1957 को एक गुजराती परिवार में जन्मीं डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन 8 जून को होता है. इस मौके पर जानते हैं उनकी फिल्मी और निजी जिंदगी से जुड़े किस्से-कहानियां. डिंपल कपाड़िया को महज 16 साल की उम्र में फिल्म 'बॉबी' में लीड रोल का मौका मिला. निर्देशक राज कपूर की इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. 1973 में रिलीज हुई 'बॉबी' उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही. फिल्म में डिंपल की एक्टिंग और उनकी मासूम इमेज को दर्शकों ने खूब पसंद किया. पहली ही फिल्म से उन्हें ऐसी पॉपुलैरिटी मिली जिसका सपना हर नया कलाकार देखता है.

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि जिस समय 'बॉबी' रिलीज हुई उससे कुछ महीने पहले ही डिंपल ने हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली थी. शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने का फैसला किया. कहा जाता है कि परिवार और शादीशुदा जिंदगी को प्रायौरिटी देने के लिए उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी. स्टारडम के शिखर पर पहुंचने के बावजूद उन्होंने घर-परिवार को ज्यादा अहमियत दी.

Latest and Breaking News on NDTV

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी. दोनों की उम्र में बड़ा अंतर था, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने शादी की. इस रिश्ते से उनकी दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हुईं. शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्तों में खटास आ गई. बाद में डिंपल और राजेश खन्ना अलग रहने लगे. हालांकि दोनों ने कभी औपचारिक रूप से तलाक नहीं लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

वैवाहिक जीवन में आई चुनौतियों के बाद डिंपल ने एक बार फिर अपने करियर की तरफ ध्यान दिया. 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'सागर' के जरिए उन्होंने शानदार वापसी की. इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर और कमल हासन नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने पसंद किया और डिंपल की दूसरी पारी सफल साबित हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया और खुद को एक मजबूत अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया. 'राम लखन', 'खलनायक', 'क्रांतिवीर', 'गर्दिश', 'अर्जुन', 'दिल आशना है' और 'एतबार' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया. 1993 में आई फिल्म 'रुदाली' उनके करियर का अहम पड़ाव साबित हुई. इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

समय के साथ डिंपल ने कैरेक्टर रोल में भी अपनी अलग पहचान बनाई. 'लक बाय चांस', 'दबंग', 'पटियाला हाउस' और 'कॉकटेल' जैसी फिल्मों में उन्होंने साबित किया उनकी अदाकारी आज भी उतनी ही इम्प्रेसिव है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: दो जोड़ी मोजे और दो रुमाल, लंदन जाकर ये चीजें खरीदते थे करिश्मा-करीना के पापा रणधीर कपूर! 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com