विज्ञापन

अशरद वारसी और वीर साहनी स्टूडेंट को देंगे साइबर बुलिंग की क्लास, स्कूलों में होगी प्रीतम पेड्रो की स्क्रीनिंग

राजकुमार हिरानी की वेबसीरीज प्रीतम पेड्रो ने को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा कदम उठाया है. इसे लेकर देश भर में कम से कम 1000 से ज्यादा स्कूलों में इसकी स्पेशल सक्रिनिंग की जाएगी.

अशरद वारसी और वीर साहनी स्टूडेंट को देंगे साइबर बुलिंग की क्लास, स्कूलों में होगी प्रीतम पेड्रो की स्क्रीनिंग
Pritam Pedro
IMDB

ओटीटी पर एक नई सीरीज ने आते ही तहलका मचा दिया है.रेटिंग में अव्वल निकली इस सीरीज को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. इस साइबर-क्राइम कॉमेडी थ्रिलर सीरीज को दर्शकों और आलोचकों दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. इसी को देखते हुए इसके मेकर्स ने इस फिल्म के विषय के जरिए  एक बड़े जागरूकता अभियान की शुरुआत करने जा रहे है.

साइबर क्राइम से लेकर डिजिटल जिम्मेदारी तक

दरअसल , इस फिल्म में डिजिटल सुरक्षा  को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. गोवा की पृष्ठभूमि पर  बनी इस फिल्म में साइबर क्राइम, डिजिटल प्राइवेसी और जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट इस्तेमाल करने को आसान और बच्चों की उम्र के हिसाब से इसकी कहानी को लिखा गया है. जिससे दर्शकों को इन गंभीर मुद्दों को आसानी से सतर्क किया जा सके.

33% बच्चे झेल चुके हैं साइबर बुलिंग

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में करीब 33 फीसदी बच्चे किसी न किसी रूप में साइबर बुलिंग या ऑनलाइन शोषण शिकार बनते है. बच्चे हर दिन औसतन चार घंटे ऑनलाइन बिताते हैं. ऐसे में डिजिटल सुरक्षा के बारे में उनका जागरूक होना बेहद जरूरी है. 

देशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू

इसके चलते  एक बड़ा संयुक्त अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत इस सीरीज़ को स्कूलों और समुदायों तक ले जाया जा रहा है. इस पहल में भारत के प्रमुख एजुकेशनल प्लेटफॉर्म एजुकेशन वर्ल्ड और DAV यूनाइटेड नेटवर्क साथ आए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक इसकी पहुंच बनाई जा सके. इस देशव्यापी अभियान के तहत स्कूलों में सीरीज़ की स्क्रीनिंग, क्लासरूम डिस्कशन और पैरेंट्स-टीचर्स वर्कशॉप्स आयोजित की जाएंगी.

डर नहीं, जिम्मेदारी सिखाना

इस पहल के जरिए बच्चों के मन में इंटरनेट को लेकर डर पैदा करने की बजाय, उन्हें सुरक्षित और समझदार बनाना है जिससे ऑनलाइन दुनिया में खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें.'प्रीतम एंड पेड्रो' अब सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि भारत के हजारों स्कूलों में डिजिटल जागरूकता की क्लास बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: 47 सेकंड का टीजर उड़ा देगा नींद, बार-बार करेंगे प्ले, ZEE5 आ रही है साइकोलॉजिकल थ्रिलर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pritam Pedro, Rajkumar Hirani,  Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com