आमिर खान ने दंगल की दिवंगत एक्ट्रेस सुहानी भटनागर के निधन के कुछ दिनों बाद गुरुवार (22 फरवरी) की शाम को फरीदाबाद में उनके परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की. सहानुभूति व्यक्त करते हुए आमिर ने सुहानी की बीमारी के बारे में पूछा और घरवालों को इस दुख की घड़ी से उबरने के लिए हिम्मत बंधाई. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में सुहानी के चाचा नवनीत भटनागर ने आमिर खान के आने की खबर को कन्फर्म किया. सुहानी जिन्होंने दंगल में युवा बबीता फोगाट का किरदार निभाया था का 19 साल की उम्र में डर्मेटोमायोसिटिस के चलते निधन हो गया. यह एक दुर्लभ स्थिति है जो जिससे त्वचा पर लाल चक्ते हो जाते हैं और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं.
सुहानी के पिता सुमित भटनागर ने खुलासा किया कि उसके फेफड़े इन्फेक्शन और ज्यादा लिक्विड जमा होने की वजह से खराब हुए. सुहानी के चाचा नवनीत भटनागर ने आमिर खान के उनके परिवार से मिलने की पुष्टि की. सुहानी के निधन के बाद आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया: "हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है. उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना. इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम प्लेयर , सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता.”
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बयान में आगे कहा गया, "सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी. तुम्हें शांति मिले." E24 के साथ एक इंटरव्यू में सुहानी की मां ने आमिर और सुहानी की बॉन्डिंग के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, "आमिर सर हमेशा उनके संपर्क में रहे हैं. वह एक अच्छे इंसान हैं. हमने यह बात उनसे कभी नहीं की. हमने वास्तव में किसी को खबर नहीं की. हम बहुत परेशान थे." सुहानी की मां ने कहा कि अगर वे आमिर से बात करते जो वे उनकी मदद जरूर करते. इसके अलावा उन्होंने खुलासा किया कि आमिर खान ने उनकी बेटी की शादी के दौरान बुलावा भी दिया था. सुहानी के बारे में सोचते हुए उसकी मां ने अपनी बेटी की उपलब्धियों पर गर्व जताया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं