विज्ञापन

यशराज की 'अल्फा' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची? जानिए रिलीज से पहले CBFC ने क्या-क्या बदलवाया

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' को रिलीज से पहले CBFC से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बड़े कट लगाने के बजाय सिर्फ कुछ सीमित बदलाव सुझाए हैं.

यशराज की 'अल्फा' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची? जानिए रिलीज से पहले CBFC ने क्या-क्या बदलवाया
यशराज की 'अल्फा' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची?
NDTV

यशराज फिल्म्स की मच अवेटेड स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' आखिरकार सेंसर बोर्ड की परीक्षा पास कर चुकी है. रिलीज से पहले फिल्म को सीबीएफसी से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है. अच्छी बात ये है कि बोर्ड ने फिल्म में बड़े पैमाने पर कट लगाने के बजाय सिर्फ कुछ जरूरी बदलाव करने को कहा. इनमें कुछ वॉयलेंस से जुड़े सीन, एक गाली हटाना और तकनीकी बदलाव शामिल हैं. सभी कट्स के चैक करने के बाद 29 जून 2026 को फिल्म को सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. अब फिल्म अपनी तय रिलीज डेट पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान पर भारी पड़े रणबीर कपूर, 'रामायणम' ने 'किंग' को छोड़ा पीछे

वॉयलेंट सीन और गाली पर लगा कट

सीबीएफसी की एग्जामिनिंग कमेटी ने फिल्म में बहुत कम बदलाव सुझाए. सबसे पहले फिल्म की शुरुआत में दिखाए जाने वाले डिस्क्लेमर को नए सिरे से तैयार करने के लिए कहा गया है. इसके अलावा सभी गानों में सबटाइटल जोड़ने और ओपनिंग कार्ड्स व एंड स्क्रॉल हिंदी भाषा में भी दिखाने को कहा गया. कट्स की बात करें तो पहले हाफ में एक सीन के विजुअल्स कम करके उनकी जगह दूसरे विजुअल्स लगाने के लिए कहा गया है. पहले हाफ में ही एक और जगह विजुअल्स में इसी तरह का बदलाव किया गया. वहीं दूसरे हाफ में बार-बार चाकू मारने वाले सीन को कम कर उसकी जगह ऑप्शनल विजुअल्स इस्तेमाल करने को कहा गया. इसके अलावा पहले हाफ में इस्तेमाल किए गए एक फाउल वर्ड को पूरी तरह हटाने के लिए भी कहा गया है.

शराब वाले हर सीन में दिखेगा वॉर्निंग

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में जहां जहां शराब पीने के सीन हैं, वहां एंटी-अल्कोहल स्टैटिक लगाने का निर्देश दिया. साथ ही नियमों के मुताबिक फिल्म में काम करने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट के पेरेंट्स के कंसेंट लेटर भी जमा करवाए गए हैं.

इन सभी बदलावों के बाद 29 जून 2026 को फिल्म को U/A सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. सेंसर रिपोर्ट से साफ है कि बोर्ड ने फिल्म में किसी बड़े कट की मांग नहीं की. केवल कुछ वॉयलेंट सीन को माइल्ड करने, एक गाली हटाने और जरूरी कानूनी व तकनीकी बदलावों के बाद फिल्म को हरी झंडी मिल गई. फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alpha Movie, Censor Certificate, Alpha, Bobby Deol, Bollwyood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com