रणबीर कपूर की 'रामायणम पार्ट 1', शाहरुख खान की 'किंग', आलिया भट्ट की 'अल्फा', अजय देवगन की 'धमाल 4'... बड़े-बड़े सितारों की फिल्में रेस में थीं. इसलिए जब IMDb ने 2026 के दूसरे हिस्से की सबसे मोस्ट अवेटेड भारतीय फिल्मों की लिस्ट जारी की, तो हर किसी की नजर सिर्फ एक सवाल पर टिक गई कि आखिर नंबर 1 पर कौन सी फिल्म रही. दिलचस्प बात ये है कि टॉप पर पहुंची फिल्म ने सिर्फ बाकी फिल्मों को ही नहीं, बल्कि कई बड़े स्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया. अगर आप भी जवाब जानने के लिए एक्साइटेड हैं तो देर न करते हुए आपको बताते हैं कौन सी है वो फिल्म जिसने आईएमडीबी के लिस्ट में नंबर वन पर अपनी जगह बनाई है.
ये भी पढ़ें: Exclusive: एक कॉल, पांच मिनट की मीटिंग और मिल गई इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा'
कौन सी फिल्म ने मारी बाजी
IMDb की नई लिस्ट से आखिरकार पर्दा उठ गया है. सबसे ऊपर नाम है 'रामायणम पार्ट 1' का. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के रोल में नजर आएंगे. मजेदार बात ये है कि यश का जलवा सिर्फ यहीं तक नहीं रुका. उनकी दूसरी फिल्म 'टॉक्सिक' भी दूसरे नंबर पर शामिल है. यानी इस बार IMDb की लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी स्टार की है, तो वो रणबीर कपूर और यश हैं. यहीं से साफ हो जाता है कि 2026 का दूसरा हिस्सा बड़े सितारों और बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबले वाला होने वाला है. इतना ही नहीं इन दोनों एक्टर के सामने शाहरुख खान का जलवा कम होता दिखाई दे रहा है.
(1/20) Your watchlists have spoken. Here are the Most Anticipated Indian Movies for the remainder of 2026 📱🍿
— IMDb India (@IMDb_in) June 30, 2026
Swipe through to see which upcoming movies are driving the highest traffic, and tell us if you can spot your favourite 👇
📍 Among Indian movies with planned… pic.twitter.com/VSpmBYml7W
कैसे तैयार हुई ये लिस्ट
IMDb के मुताबिक ये रैंकिंग 1 जनवरी से 28 जून के बीच प्लेटफॉर्म पर दर्ज किए गए पेज व्यूज के बेसिस पर तैयार की गई है. इसमें सिर्फ उन्हीं भारतीय फिल्मों को शामिल किया गया है, जिनकी जुलाई से दिसंबर 2026 के बीच थिएटर या स्ट्रीमिंग रिलीज कन्फर्म है. लिस्ट में 12 हिंदी, 4 तमिल, 2 मलयालम, 1 तेलुगु और 1 कन्नड़ फिल्म शामिल हैं.
इन फिल्मों ने भी बटोरी चर्चा
'रामायणम पार्ट 1' के बाद दूसरे नंबर पर 'टॉक्सिक' और तीसरे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' है. चौथे नंबर पर आलिया भट्ट की 'अल्फा' मौजूद है. पांचवें नंबर पर तेलुगु फिल्म 'राव बहादुर' है. मलयालम थ्रिलर फिल्म 'आई, नोबडी' छठे नंबर पर है. सातवें पर अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' और आठवें नंबर पर 'जन नायगन' का नाम है. वहीं नौवें नंबर पर 'ईठा' है. आखिरी में 10वें नंबर पर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं