विज्ञापन

61 साल पुराना गाना, सुपरस्टार को नए-नवेले एक्टर से हुई थी सच्ची मोहब्बत, लता मंगेशकर-मुकेश ने दी थी आवाज

धर्मेंद्र और मीना कुमारी ने एक साथ जो पहली फिल्म की थी, उसी के एक गाने के दौरान दोनों करीब आए थे. इसे लता मंगेशकर और मुकेश ने आवाज दी थी.

61 साल पुराना गाना, सुपरस्टार को नए-नवेले एक्टर से हुई थी सच्ची मोहब्बत, लता मंगेशकर-मुकेश ने दी थी आवाज
मीना कुमारी को नए-नवेले हीरो से हो गई थी सच्ची मोहब्बत
नई दिल्ली:

हेमा मालिनी हमेशा से धर्मेंद्र की ड्रीम गर्ल रहीं. लेकिन उनसे पहले भी धर्मेंद्र एक एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे. वो एक्ट्रेस और कोई नहीं बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी थीं. दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और मीना कुमारी ने 'फूल और पत्थर', 'चंदन का पालना' और 'बहारों की मंजिल' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया, वो बहुत अच्छे दोस्त थे. उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने ऑफ-स्क्रीन अफवाहों को भी हवा दी. ऐसा कहा जाता था कि दोनों एक दूसरे से बेपनाह प्यार करते हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसे कबूल नहीं किया. धर्मेंद्र और मीना कुमारी ने एक साथ जो पहली फिल्म की थी, उसी के एक गाने के दौरान दोनों करीब आए थे.

यह भी पढ़ें- 'तुम्हारी इमेज खत्म कर दूंगा', सुभाष घई ने ऐश्वर्या राय से कही थी ऐसी बात, 'ताल' के 27 साल होने पर डायरेक्टर का खुलासा

कौन सा है वो गाना?

1965 में धर्मेंद्र और मीना कुमारी ने पहली बार एक साथ काम किया था. फिल्म थी पूर्णिमा. इस फिल्म का एक गाना था, "हमसफर मेरे हमसफर". कहा जाता है कि इसी गाने की शूटिंग के दौरान मीना और धर्मेंद्र एक दूसरे के नजदीक आए. फिल्म के दौरान दोनों की दोस्ती गहरी हो गई. "हमसफर मेरे हमसफर" गाने को कल्याणजी-आनंदजी ने कंपोज किया था. गाने में लता मंगेशकर और मुकेश ने अपनी आवाज दी थी. आज भी ये गाना सुना जाता है. 

धर्मेंद्र ने स्वीकारा मीना से है प्यार!

कई मौके पर धर्मेंद्र ने साफ किया था कि वह मीना कुमारी को एक फैन की तरह प्यार करते थे और उनकी शराब पीने की आदत को भी कम करने की कोशिश करते थे. एक टीवी शो में धर्मेंद्र ने कहा था कि वह मीना कुमारी को अपना मेंटर मानते थे, जिन्होंने उन्हें शोहरत की राह दिखाई थी, जबकि मीना कुमारी उन्हें एक ऐसे प्रोजेक्ट के तौर पर देखती थीं जिसे उनके मार्गदर्शन की जरूरत थी. धर्मेंद्र ने एक बार मीना कुमारी के लिए अपने प्यार को एक स्टार के प्रति लगाव के तौर पर स्वीकार किया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें उस दिग्गज अभिनेत्री से प्यार था, तो धर्मेंद्र ने कहा, "यह प्यार नहीं था, मैं उनका फैन था. एक फैन के तौर पर मैं बस उन्हें देखता रहता था. अगर आप एक फैन और स्टार के बीच के रिश्ते को प्यार कहते हैं, तो इसे प्यार कह सकते हैं."

यह भी पढ़ें- 61 साल पुराना गाना, सुपरस्टार को नए-नवेले एक्टर से हुई थी सच्ची मोहब्बत, लता मंगेशकर-मुकेश ने दी थी आवाज

मीना की दीवानगी

पूर्णिमा के बाद चार साल के दौरान उन्होंने सात फिल्मों में काम किया. जब धर्मेंद्र को पहली बार पता चला कि वे मीना कुमारी के साथ काम करने वाले हैं, तो वे ज़ाहिर तौर पर घबरा गए थे क्योंकि वे नए थे और वह एक बड़ी स्टार थीं. लेकिन धीरे-धीरे वह मीना के काफी करीब आ गए. जैसे-जैसे उनके रिश्ते की अफवाहें बढ़ीं, टैब्लॉइड्स में ऐसी कहानियां छपने लगीं कि जब धर्मेंद्र साथ नहीं होते थे तो मीना का सब्र जवाब दे जाता था, या वे कॉकटेल पार्टियों में उनके लिए शायरी सुनाती थीं. हालांकि, इन कहानियों की कभी पुष्टि नहीं हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meena Kumari And Dharmendra, Humsafar Mere Humsafar Song, Meena Kumari Songs, Dharmendra Songs, Dharmendra Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com