विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2026

जहां बैन थी धुरंधर वहां बनी एक नंबर, 7 देशों में शीर्ष पर, 22 देशों में टॉप 10 में, नेटफ्लिक्स पर 1300 करोड़ी फिल्म का गदर

जहां बैन थी, वहा नंबर एक बनी धुरंधर, पाकिस्तान-यूएई में मचाया धमाल, 7 देशों में टॉप पर, 22 में टॉप 10 में, 1300 करोड़ की फिल्म का नेटफ्लिक्स पर हंगामा.

जहां बैन थी धुरंधर वहां बनी एक नंबर, 7 देशों में शीर्ष पर, 22 देशों में टॉप 10 में, नेटफ्लिक्स पर 1300 करोड़ी फिल्म का गदर
धुरंधर ने नेटफ्लिक्स पर मचा रखा गदर, पाकिस्तान और यूएई में बनी किंग
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की लेटेस्ट स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार एंट्री की है. 30 जनवरी 2026 को  ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही यह फिल्म ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों में नंबर 1 पर पहुंच गई है. नेटफ्लिक्स के आधिकारिक डेटा के अनुसार, फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 7.6 मिलियन व्यूज (76 लाख) और 26.1 मिलियन (2.61 करोड़) घंटे का वॉच टाइम हासिल किया है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. दिलचस्प यह है कि धुरंधर थिएट्रिकल रिलीज के दौरान पाकिस्तान में बैन थी, लेकिन नेटफ्लिक्स पाकिस्तान में यह फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. 

यह भी पढ़ें: 'सॉरी पापा...' और एक गेम ने ले ली 3 बहनों की जान, ये हैं वो 5 फिल्में जिन्हें देखा तो गेमिंग से कर लेंगे तौबा

जसकिरत के हमजा बनने की कहानी

'धुरंधर' में रणवीर सिंह भारतीय जासूस हमजा अली मजारी/जसकिरत सिंह रांगी के रोल में हैं. वे पाकिस्तान में एक खतरनाक मिशन को अंजाम देता है. फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं. निर्देशक आदित्य धर ने इसे एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा बनाया है, जो राजनीति, जासूसी और राष्ट्रीयता के मुद्दों को छूती है. 

1300 करोड़ की धुरंधर

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने धमाल मचाया था. 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. यही नहीं, ये हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. फिल्म ने कमाई के मामले में जवान, पठान, स्त्री 2, छावा और एनिमल जैसी फिल्मों को भी पछाड़ा है. 

यह भी पढ़ें: सैंया झूठों का बड़ा सरताज निकला...धुरंधर 2 का टीजर देख कुछ ऐसे हैं जज्बात

पाकिस्तान और यूएई में भी नंबर 1

नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद धुरंधर ने हंगामा बरपाना बंद नहीं किया है. भारत में टॉप 10 मूवीज में नंबर 1 पर काबिज है. यही नहीं, पाकिस्तान और यूएई में ये फिल्म बैन थी, लेकिन ओटीटी पर वहां भी ये नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. वैसे धुरंधर 2 का टीजर भी रिलीज हो चुका है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar, Dhurandhar Netflix, Dhurandhar In Pakistan, Dhurandhar In UAE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com