विज्ञापन

सैंया झूठों का बड़ा सरताज निकला...धुरंधर 2 का टीजर देख कुछ ऐसे हैं जज्बात

Dhurandhar 2 Teaser Review: 1300 करोड़ की फिल्म, 'धुरंधर द रिवेंज' जैसा टीजर, दर्शकों से कौन-सा बदला ले बैठे आदित्य धर.

सैंया झूठों का बड़ा सरताज निकला...धुरंधर 2 का टीजर देख कुछ ऐसे हैं जज्बात
Dhurandhar 2 Teaser Review: जानें आदित्य धर ने कैसे चिपका दिया पुराना वीडियो
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Teaser Review: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. रहमान डकैत जैसे कैरेक्टर तो दिलोदिमाग पर ही छा गए थे. फिर फिल्म के ऐंड सीन में ही पार्ट 2 का ऐलान कर दिया गया था. जिसमें धुरंधर के हमजा अली मजारी का जसकिरत सिंह रांगी वाला किरदार नजर आया था. फिल्म की रिलीज डेट भी 19 मार्च 2026 5 दिसंबर को ही तय कर दी गई थी. अब सबको इंतजार था कि बस किसी तरह से धुरंधर द रिवेंज का टीजर आ जाए और आंखों को ठंडक पड़ जाए.

लेकिन 3 फरवरी को टीजर तो आया लेकिन ना तो आंखों को ठंडक मिली और ना ही दिल को सुकून. वजह? धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने टीजर के नाम पर धुरंधर के ऐंड सीन ही चिपका दिए. अब वो दर्शक जिन्होंने फिल्म को कुछ ज्यादा ही कलेजे से लगा लिया था और इमोशन जोड़ बैठे थे, उनके मंसूबों पर पानी फिर गया. उनके सपने टूट गए.

धुरंधर द रिवेंज के टीजर में कुछ भी नया नहीं था. सिर्फ एक डायलॉग था, ये नया हिंदुस्तान है, ये हिंदुस्तान घर में घुसेगा भी और मारेगा भी. अब ये डायलॉग हम उरी में पहले ही सुन चुके हैं. इस तरह आदित्य धर करना क्या चाह रहे थे थोड़ा चौंकाने वाला है. क्योंकि टीजर देखा हुआ और फिर डायलॉग भी सुना हुआ. 

अब बतौर दर्शक मेरे तो होश ही गुल हो गए. वैसे टीजर से मेरी बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं थी, लेकिन सोशल मीडिया से लेकर हर प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का उत्साह देखकर मैं भी सब्जबाग देखने लगा. लेकिन जिसका डर था वही हुआ. आदित्य धर ने बतौर दर्शक गहरी चोट कर दी. चलो कोई बात नहीं कोई मजबूरी रही होगी, क्योंकि 19 मार्च को यश की टॉक्सिक से मुकाबला जो है. 

फिर इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि ये टीजर हिंदी दर्शकों को नजर में रखकर नहीं बनाया गया हो. धुरंधर 2 को पैन इंडिया रिलीज किया जा रहा है. पहले वाली को शायद साउथ लोग मिस कर गए होंगे. तो उन लोगों को जरूर ये टीजर नया लग सकता है. फिलहाल तो कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. इतंजार अगले टीजर का रहेगा, लेकिन इस टीजर को देखकर तो यही गाना ध्यान में आता है कि सैंया झूठों का बड़ा सरताज निकला...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2 Teaser Review, Dhurandhar The Revenge Review
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com