विज्ञापन

'टॉक्सिक' के खिसकते ही 'धुरंधर 2' के मेकर्स के बुलंद हौसले, अब चल दिया 1000 करोड़ का पैंतरा

धुरंधर 2 मेकर्स ने होली के बाद एक शानदार अनाउंसमेंट कर फैन्स को हैरान कर दिया है. टॉक्सिक की रिलीज डेट टलना आदित्य धर के लिए फायदेमंद होता दिख रहा है.

'टॉक्सिक' के खिसकते ही 'धुरंधर 2' के मेकर्स के बुलंद हौसले, अब चल दिया 1000 करोड़ का पैंतरा
धुरंधर 2 का ट्रेलर इस दिन हो रहा रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 को लेकर फैन्स के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट हैं. 19 मार्च का इंतजार पहले ही जोर शोर से हो रहा था. इस बीच टॉक्सिक मेकर्स ने रिलीज डेट टाल दी. इस खबर ने तो धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे लोगों को सेलिब्रेशन का अच्छा मौका दे दिया. क्योंकि अब इस फिल्म में कोई टक्कर नहीं मिल रही है. मैदान साफ है और धुरंधर 2 को कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने से कोई नहीं रोक सकता. एक तरफ कॉम्पिटीशन खत्म दूसरी तरफ धुरंधर मेकर्स ने इस मौके को कैश कराने के लिए ट्रेलर रिलीज की तारीख अनाउंस कर दी है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 मेकर्स 6 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने जा रहे हैं.

टीजर ने किया था निराश, ट्रेलर में क्या होगा?

धुरंधर 2 का टीजर 3 फरवरी को रिलीज किया था. इस टीजर ने खूब सुर्खियां बटोरीं लेकिन वजह था इसका बासी कंटेंट. मेकर्स ने पहली झलक के मामले में जो ढील बरती उसने फिलहाल जनता की एक्साइटमेंट थोड़ी ठंडी कर दी है. फैन्स को टीजर से काफी उम्मीदें थीं लेकिन इस टीजर में सब कुछ वही था जो कि धुरंधर की एंडिंग में फैन्स देख चुके थे. ऐसे में धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर अभी से कुछ भी कहना बहुत ही जल्दबाजी होगा. देखना होगा कि मेकर्स अब कोई नया धमाका कर पाते हैं या आदित्य धर की ये मिसाइल फेल हो जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के तिहाड़ से आते ही बिगड़े बोल, कभी सोनू सूद को लिया आड़े हाथ तो कभी अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर को दिखाई आंखें

धुरंधर 2 बनाने में नहीं लगा एक भी पैसा

धुरंधर 2 बनाने में एक भी पैसा नहीं लगा ये सुनकर आपको अटपटा लग सकता है कि जिस फिल्म से अभी करीब 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई की उम्मीद जताई जा रही है उसे बनाने में एक भी पैसा नहीं लगा. ऐसा इसलिए क्योंकि धुरंधर और धुरंधर 2 एक ही साथ बन गई थी. असल में ये एक ही फिल्म होने वाली थी लेकिन इसकी लंबाई बढ़ने की वजह से इसे दो पार्ट में बांटा गया और धुरंधर 2 नाम से एक अलग ही फिल्म रिलीज करने की प्लानिंग की गई.  

यह भी पढ़ें: Iran-Israel War: सोनू सूद अब दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद, बोले- आप कहीं से भी हों मुझे मैसेज करें मैं रहने की जगह दूंगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com